Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

बाहर से लगा था ताला! 3-4 दिन बाद खुला डबल मर्डर का राज, मचा हड़कंप…

भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

उपलब्धियों पर मंत्री राजेश अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

CM साय बोले- आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी खुशी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: बांदा एवं हमीरपुर सहित 15 जिलों में आवंटित होंगे औद्योगिक एवं कामर्शियल प्लाट

Jagbhan Yadav

Fri, Aug 30, 2024
  • जगभान यादव
बांदा। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक व व्यवसायिक गतिविधियों को गति देने के लिए योगी सरकार सितंबर महीने में मेगा ई-ऑक्शन का आयोजन करने जा रही है। बांदा एवं हमीरपुर सहित 15 जिलों में आवंटित होंगे औद्योगिक एवं कामर्शियल प्लाट सीएम योगी के विजन अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने बांदा, हमीरपुर सहित 15 जिलों में औद्योगिक भूखंडों के आवंटन व 8 जिलों में व्यवसायिक भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस क्रम में 4 सितंबर को आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है जबकि मेगा ई-ऑक्शन को 13 सितंबर को ऑनलाइन लिंक के जरिए पूरा किया जाएगा। बांदा एवं हमीरपुर सहित 15 जिलों में आवंटित होंगे औद्योगिक एवं कामर्शियल प्लाट उल्लेखनीय है कि प्रक्रिया के अंतर्गत जिन आठ जिलों में कॉमर्शियल प्लॉट्स की आवंटन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा उसमें अमेठी, बरेली, बाराबंकी, जालौन, मुरादाबाद, मथुरा, व प्रयागराज प्रमुख हैं। वहीं, मेगा ई-ऑक्शन के जरिए बांदा,हमीरपुर अमेठी, अमरोहा, हरदोई, जालौन, कानपुर देहात, मथुरा, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, संभल, शाहजहांपुर, उन्नाव, सहारनपुर व वाराणसी प्रमुख हैं। इस प्रक्रिया में दोनों ही केटेगरीज के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के प्लॉट्स नीलामी के लिए उपलब्ध हैं। कुल मिलाकर, इस मेगा ई-ऑक्शन के जरिए 107 औद्योगिक व व्यवसायिक भूखंडों के आवंटन का मार्ग सुनिश्चित हो सकेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें