Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल

आज मेष, सिंह और मकर राशि वालों को मिल सकती है बड़ी सफलता, अन्य जातक जानें शुभ रंग और भाग्य अंक

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: आने वाला है मानसून:यूपी के अधिकतर हिस्सों में प्री मानसून बारिश का असर,कई जिलों में हुई बारिश

Jagbhan Yadav

Mon, Jun 24, 2024

आने वाला है मानसून:यूपी के अधिकतर हिस्सों में प्री मानसून बारिश का असर,कई जिलों में हुई बारिश

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री कभी भी हो सकती है।इसके पहले अच्छी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।सूबे की राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में प्री मानसून बारिश का असर दिखाई देने लगा है,जिन हिस्सों में अभी तक मानसून पूर्व बारिश के छींटे नहीं पड़े थे वो भी सोमवार को भीगे।लखनऊ में भी मौसम बदला और दोपहर बाद आसमान में बादल छाए,आंधी के आसार बने पर तेज हवा चलती रही। इसके बाद बारिश की दस्तक कुछ तेज हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी ये सिलसिला जारी रहेगा और इसी बीच मानसून का प्रवेश भी हो सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ के मुताबिक फिलहाल मानसून सोनभद्र के बिल्कुल ही करीब ठहरा हुआ है। परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं, जल्द ही इसकी प्रदेश में एंट्री हो सकती है।

जानें कहां कितनी हुई बारिश

सोमवार को उत्तर प्रदेश में सुबह 8.30 बजे तक कुल 1.2 मिमी औसत बारिश हुई।कासगंज में सर्वाधिक 8.7 मिमी बारिश हुई,जबकि आगरा,बरेली,इटावा,फिरोजाबाद,हमीरपुर,
ललितपुर,महोबा,मैनपुरी,संभल,अंबेडकरनगर,आजमगढ़,
बाराबंकी,चित्रकूट,गोंडा,जौनपुर,कन्नौज,कानपुर नगर,कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी,मिर्जापुर,प्रतापगढ़,प्रयागराज,सोनभद्र और वाराणसी में अच्छी बारिश हुई।

गाजीपुर,आजमगढ़,मऊ,बलिया,देवरिया,गोरखपुर,संतकबीरनगर,बस्ती,कुशीनगर,महाराजगंज,सिद्धार्थनगर,गोंडा,
बलरामपुर,श्रावस्ती,बहराइच,अंबेडकरनगर में आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बांदा,चित्रकूट,कौशांबी, प्रयागराज,फतेहपुर,प्रतापगढ़,सोनभद्र,मिर्जापुर,चंदौली,
वाराणसी,संत रविदास नगर, जौनपुर,लखीमपुर खीरी, सीतापुर,हरदोई,कन्नौज,कानपुर देहात,कानपुर नगर,उन्नाव, लखनऊ,बाराबंकी,रायबरेली,अमेठी,सुल्तानपुर,अयोध्या,
औरैया,पीलीभीत,शाहजहांपुर,जालौन,हमीरपुर,महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें