: Up News: गर्मी का कहर: यूपी में जानलेवा लू, 24 घंटे में 81 लोगों की गई जान..
Jagbhan Yadav
Thu, Jun 20, 2024
गर्मी का कहर: यूपी में जानलेवा लू, 24 घंटे में 81 लोगों की गई जान
डेस्क, न्यूज। चारों तरफ, पहर दर पहर, हरदम बढ़ रहा गर्मी का कहर, उत्तर प्रदेश में आसमान से बरस रही आग अब सभी के लिए जानलेवा बन चुकी है।

बीते 24 घंटे में हीटवेव (heatwave) की चपेट में आने से यूपी के अलग-अलग जिलों में करीब कुल 81 लोगों की मौत हो गई।
वहीं कई गंभीर भी अस्पताल में हैं। भीषण गर्मी में कहर जारी है। जून महीने में काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। वहीं जिन मरीजों की हालत थोड़ा-बहुत स्थिर दिख रही है, उनको दवा देकर घर भेज दिया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग (health Department) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में अगर बात करे तो अकेले कानपुर में लू से 13 लोगों की मौत बताई जा रही है।
दूसरी तरफ फतेहपुर में 12, चित्रकूट में 9, उन्नाव में 6, बांदा में 4, उरई में 6, इटावा व बरेली में एक-एक, प्रयागराज और कौशांबी जिले में एक-एक और प्रतापगढ़ में चार लोगों की मौत लू से हुई है।
मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, बलिया, वाराणसी, मऊ, गाजीपुर, सोनभद्र में कुल 23 लोगों की जान गई। मौसम विभाग (weather department) के मुताबिक, अभी अगले चार दिनों तक राहत के कोई आसार नहीं हैं। ज्यादातर जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट (red alert) जारी किया गया है।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन