: उत्तर प्रदेश बार काउंसिल प्रयागराज के आदेश हुए हवा हवाई
Jagbhan Yadav
Wed, Jul 24, 2024
👆👆👆👆👆👆👆👆
कानपुर
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल प्रयागराज के आदेश हुए हवा हवाई
👉उन्नाव बार एसोसिएशन में बैठे अपराधिक तथा फर्जी अधिवक्ता पर नकेल कसने में हुए असफल
👉बार काउंसिल प्रयागराज का आदेश किसी भी आपराधिक तत्व के अधिवक्ता को ना दिया जाए बार का लाइसेंस
👉अगर किसी भी अधिवक्ता ने आवेदन के समय आपराधिक तत्व को छुपाया कर लाइसेंस को प्राप्त किया है तो तत्काल की जाएगी कार्यवाही
*आज मैं बात करता हूं आपराधिक तत्व तथा फर्जी अधिवक्ता के संबंध में एक तरफ उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा हर जनपद के बार एसोसिएशन को आपराधिक तत्व के अधिवक्ता को चिन्हित कर सूचित करने के आदेश जारी है अगर सच्चाई की बात की जाए तो ऐसे आदेश कई वर्षों से लगातार जारी हो रहे है जो जमीनी स्तर पर सिमटे से दिखाई दे रहे है

सच्चाई ये है कि अधिवक्ता समाज विधिक व्यवसाय का दुरुपयोग भी भूमाफिया के साथ लगातार कर रहे है यह भी सूचना है कई अधिवक्ताओं पर गैंगस्टर एक्ट कई संगीन धाराओं में मुकदमे भी पंजीकृत है जारी के आदेश में यह भी पारित किया है कि अगर किसी भी अधिवक्ताओं पर एक से अधिक मुकदमे संगीन धाराओं में पंजीकृत हैं ऐसे अधिवक्ताओं पर कठोर कार्रवाई की जाएगी सच्चाई पर नजर डाली जाए तो बार काउंसिल उत्तर प्रदेश प्रयागराज अगर हर जनपद बार एसोसिएशन में पंजीकृत अधिवक्ताओं की निष्पक्ष जांच करा ले तो आधे से ज्यादा अधिवक्ता अपराधिक तथा फर्जी पाए जाएंगे और ऐसे भी अधिवक्ता है जो फर्जी डिग्री डॉक्यूमेंट कूटरचित बनाकर काले कोर्ट का दुरुपयोग कर रहे है और ऐसे भी अधिवक्ता है जो बगैर सीओपी की वकालत नामा लगाकर मुकदमे न्यायालय में दाखिल कर रहे हैं बार काउंसिल प्रयागराज को लगातार सूचना इस संबंध में प्राप्त होने पर कानपुर नगर के बार मेंबरों को आदेश दिए है

इस तरह के अधिवक्ता पर रोक लगा चिन्हित का सूचित करे उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के मेंबरों द्वारा एक मीडिया सेल बनाया परंतु आज तक किसी भी आपराधिक तत्व के अधिवक्ता या फर्जी अधिवक्ता पर ना तो कार्रवाई हुई ना कि गई अब सवाल यह है कि आदेश जारी किए ऐसे अधिवक्ता पर कार्यवाही क्यों नही की क्यों ऐसा हो रहा है बार काउंसिल प्रयागराज ऐसे आपराधिक तत्व के अधिवक्ता तथा फर्जी अधिवक्ताओं को क्या संरक्षण दे रहा है या संरक्षण देने का कार्य किया जा रहा है और अंकुश लगाने में आखिर नाकाम क्यों यह सब बातें सवालों के गंभीर घेरे में कैद है🤔???
👆👆👆👆👆👆👆👆
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन