Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

दो करोड़ रुपये के गांजे के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

क्या होगा सूतक काल और भद्रा का समय, जानें 10 बड़ी बातें

विद्यार्थियों से किया संवाद; गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जोर….

सावन का आखिरी प्रदोष व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

IAS Transfer : योगी सरकार ने प्रशासनिक महकमे में किया बड़ा फेरबदल, 6 IAS अफसरों के किए दबादले, देखें लिस्ट

Jagbhan Yadav

Sun, Feb 1, 2026

IAS Transfer News: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में शनिवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला। योगी सरकार ने 6 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर द‍िया है। ट्रांसफर ल‍िस्‍ट नगेन्द्र प्रताप को आगरा का मंडलायुक्त बनाया गया है। वह अभी तक अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद पर तैनात थे। 
 PunjabKesari

मऊ के मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर को नगर आयुक्त, फिरोजाबाद एवं उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उपसचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव को मऊ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे आद्योगिक विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। गाजियाबाद की संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ पूजा गुप्ता को मथुरा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। 

रणवीर प्रसाद को आयुक्त, खाद्य एवं रसद, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके पास अभी प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी थी। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें