Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

बाहर से लगा था ताला! 3-4 दिन बाद खुला डबल मर्डर का राज, मचा हड़कंप…

भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

उपलब्धियों पर मंत्री राजेश अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

CM साय बोले- आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी खुशी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: अपनी मां को पीटने में आपका हाथ नहीं कांपा ?’ अक्षय के बयान पर भानवी का पलटवार, बोलीं- परिवार तबाह करने में शकुनि की भूमिका निभाई अब गुमराह कर रहे

Jagbhan Yadav

Sun, Sep 8, 2024

प्रतापगढ़. कुंडा से विधायक और जनसत्ता लोकतांत्रिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह इन दिनों चर्चा में हैं. अपने बयानों और प्रतिक्रिया के चलते वे लगातार सुर्खियों में हैं. शनिवार को ही उन्होंने सीएम योगी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने कहा थी कि सीएम से मिलने के लिए समय ही नहीं दिया जा रहा है. इसे लेकर वार-पलटवार का सिलसिला शुरु हो गया है. अब अक्षय प्रताप सिंह ने भानवी कुमारी पर निशाना साधा है. तो वहीं भनवी ने भी पलटवार किया है.

अक्षय प्रताप ने X पर लिखा कि- भानवी कुमारी जी, जिस EOW की आप बात कर रही हैं उसी को लिखे शिकायती पत्र में स्वयं आपकी माता जी आपके चरित्र का बखान कर रही हैं :- आपकी मां श्रीमती मंजुल सिंह ने लिखा है (हिन्दी अनुवाद):- “भानवी कुमारी सिंह से मैंने रिश्ता तोड़ लिया है, वो मेरी संपत्ति हथियाने के लिए लगातार मुझे प्रताड़ित करती रहती है. जायदाद हथियाने के लिये भानवी ने मेरे साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी है. उसने मेरी बेटी होते हुए भी मेरे साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया है, कि मैं आज भी लगातार आतंक और भय के साये में जी रही हूं.” 

अपनी मां को पीटने में आपका हाथ नहीं कांपा ?

अक्षय प्रताप ने आगे लिखा है कि ‘आप हमेशा महिला अधिकारों की दुहाई देती रहती हैं, चंद रुपयों के लिए अपनी मां को मारने पीटने में आपका हाथ नहीं कांपा? श्रीमती मंजुल सिंह महिला नहीं हैं? माननीय मुख्यमंत्री जी की छवि और कार्यशैली बेदाग है, एक विरोधी राजनैतिक दल के इशारे पे उनकी छवि धूमिल करने का ये कुत्सित प्रयास बंद करें. राजनीति में आने का चस्का है तो खुलकर मैदान में आयें, पर्दे के पीछे से छल और प्रपंच से कुछ हासिल नहीं होने वाला है.’

इसे भी पढ़ें : राजा भैया की पत्नी को मिलने का समय नहीं दे रहे CM योगी! जानिए भानवी सिंह ने पोस्ट कर किया बड़ा दावा

छवि की बात वो कर रहा है जिसका राजनीतिक करियर ही दागदार है- भानवी

अक्षय प्रताप सिंह जी अच्छा है आदरणीय योगी जी की बेदाग छवि के बारे में वह व्यक्ति बात कर रहा है जिसका पूरा राजनीतिक करियर ही दागदार रहा है. जिस पत्र को आप मेरी मां के हवाले से पोस्ट कर रहे हैं उसका स्रोत भी बता दीजिए. यह भी बता दीजिए कि मेरे खिलाफ और क्या-क्या साजिश रच रहे हैं. गुमराह मत कीजिए आपका एक अपराध नहीं है. सारा सच जिस दिन सामने आएगा आपकी हर साजिश अपने आप बेनकाब हो जाएगी. आप लोगों को गुमराह न कर सकें इसलिए इतना बताना जरूरी है कि अगर संपत्ति हथियाना होता तो मेरे आदरणीय पिता जी ने मुझे पॉवर ऑफ एटॉर्नी दे रखी थी. लेकिन अफसोस ! मैं भी किस व्यक्ति को बता रही हूं, जिसने न सिर्फ एक परिवार तबाह करने में शकुनि की भूमिका निभाई, बल्कि अपने भय और आतंक से जनता को भी नहीं छोड़ा. आप एक महिला के चरित्र की बात कर रहे हैं वह भी समझ सकती हूं क्योंकि आपने एक नहीं कई महिलाओं का परिवार तबाह किया है.’

आपको दर्द होता है तो हो- भानवी

भानवी ने आगे लिखा कि ‘आपको बता दूं मैं इतनी कमजोर नहीं हूं कि मुझे कोई हथियार बनाए. आप अपनी चिंता कीजिए और राजनीति का लबादा ओढ़कर साजिश का कारोबार करते रहिए. मैंने महिला अधिकारों की बात की थी और करती रहूंगी. उन सभी पापियों के खिलाफ लड़ूंगी जो महिला को केवल भोग्य वस्तु समझते हैं. आपको दर्द होता है तो हो. आप डराकर चिट्ठियां लिखवाइये. आईओ को प्रभावित करिए. कुछ नहीं होगा सत्य अटल है. अभी तो कई तस्वीरें सच बयान करेंगी. इंतजार करिए. योगी जी मुख्यमंत्री के नाते पूरे प्रदेश के अभिभावक हैं. इसलिए मेरा निवेदन उनसे था और उन्हें तथ्य जानना भी जरूरी है. आप कम से कम उन्हें सर्टिफिकेट मत दीजिए. इकोनॉमिक फ्रॉड के आरोपी उनका बचाव करें वे यह कभी नहीं चाहेंगे. शेष शुभ भानवी कुमारी सिंह, भदरी.’

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें