Tuesday 17th of November 2026

ब्रेकिंग

पुलिस विभाग में एक और फेरबदल, इन पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट…

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात

इस मामले में राजेश मूणत ने दर्ज कराई थी FIR….

जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प, भारमार बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद…

337 पुलिसकर्मियों का तबादला, 3 ASI और 64 प्रधान आरक्षक भी शामिल, देखें लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Aaj Ka Panchang : भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास है गुरुवार, जानें राहुकाल और शुभ समय

Jagbhan Yadav

Thu, Oct 22, 2026

हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. पूजा-पाठ करना हो, यात्रा पर जाना हो या फिर किसी नए काम की शुरुआत करनी हो, इन सभी के लिए पंचांग देखा जाता है. पंचांग के जरिए दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण के साथ-साथ शुभ-अशुभ समय की जानकारी मिलती है. पंचांग के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए विशेष माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की जाती है.

कब शुरू होगी त्रयोदशी तिथि

इस दिन द्वादशी तिथि रात 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगी. इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी. नक्षत्र की बात करें तो पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र सुबह 5 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. वहीं, शोभन योग शाम 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. करण में बव करण दोपहर 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगा. इस दिन सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. पंचांग में शुभ और अशुभ समय का विशेष महत्व होताा है. मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में मांगलिक कार्य शुरू करना अच्छा रहता है. वहीं, राहुकाल में नए शुभ कार्यों की शुरुआात करने से बचने की सलाह दी जाती है.

कब से कब तक रहेगा राहुकाल

22 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 16 मिनट से दोपहर 12 बजकर 1 मिनट तक रहेगा. इस दौरान पूजा-पाठ या अन्य शुभ कार्यों की योजनाा बनाई जा सकती है. इस दिन राहुकाल दोपहर 1 बजकर 27 मिनट से 2 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 9 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 36 मिनट तक और यमगण्ड काल सुबह 6 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन अशुभ मााने जाने वाले समय में नए मांगलिक कार्य शुरू करने से परहेज किया जाता है.

कब है सूर्योदय का समय

इस दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 32 मिनट पर होगा. चंद्रमा दोपहर 1 बजकर 54 मिनट पर उदित होगा और अगले दिन रात 1 बजकर 22 मिनट पर अस्त होगा. पंचांग के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशाशूल मााना जाता है. इसलिए इस दिन दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए. अगर यात्रा करनाा जरूरी हो, तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उचित उपााय करके यात्रा की जा सकती है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें