Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

10 रुपये में मिलेगा राखी लिफाफा, राखी डाक के लिए लगाई गईं पीली विशेष पत्र पेटियां

अग्रवाल

छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

प्रमुख चौराहों और सामुदायिक भवनों का नामकरण शहीदों के नाम पर किया जाएगा : शर्मा

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन चीजों का भोग, प्रसन्न होकर आशीर्वाद देंगी विद्या की देवी

Jagbhan Yadav

Mon, Feb 12, 2024

बसंत पंचमी के पावन दिन पर सभी विद्या की देवी माता सरस्वती की आराधना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन माता को उनका पसंदीदा भोग लगाया जाए तो वो प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं, जिससे जिंदगी में सकारात्मकता आती है और खूब तरक्की मिलती है। आइए आपको बताते हैं विद्या की देवी को कौन सी चीजों का भोग लग सकता है...

राजभोग

सनातन धर्म में मां सरस्वती की आराधना का विशेष महत्व है। कहते हैं कि माता सरस्वती को सफेद और पीली रंग की चीजों बहुत ज्यादा प्रिय हैं। बसंत का भी मुख्य रंग पीला ही होता है, तो इस दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए राजभोग का भोग लगा सकते हैं।

बूंदी के लड्डू

धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि मां सरस्वती को बूंदी बहुत ज्यादा प्रिय है। ऐसे में आप देवी शारदा और गुरु गृह का आशीर्वाद पाने के लिए बसंत पंचमी के दिन बूंदी के लड्डू या बूंदी का भोग लगाएं। आप बूंदी या इसके लड्डूओं का प्रसाद को गरीबों में बांट सकते हैं। इससे विद्या की देवी प्रसन्न होंगी।

केसर हलवा

सरस्वती पूजा में केसर का बहुत महत्व होता है। आप केसर का हलवा बनाकर देवी सरस्वती को भोग लगा सकते हो। ये एक पारंपरिक भोग है। मान्यता है कि इसका भोग लगाने से मां सरस्वती सारी तकलीफों को दूर करती है।

PunjabKesari

बेसन के लड्डूओं को सरस्वती पूजा में भोग के रूप में जरूर रखें। बेसन से बने लड्डू पूजा आदि शुभ कार्यों के लिए बड़े ही शुभ माने जाते हैं।

PunjabKesari

माता सरस्वती को अगर आप आसानी से घर से ही कुछ बनाकर भोग लगाने चाहते हैं तो नारियल की बर्फी अच्छा विकल्प है। नारियल और मेवे को मिलाकर आप बहुत जल्दी इस बर्फी को बना सकते हैं। मां सरस्वती को ये चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

PunjabKesari

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें