Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण…..

छत्तीसगढ़ में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, राजधानी समेत 22 जिलों में अलर्ट, जानें मौसम का हाल

की 8वीं किश्त की नीलामी पर होगा रोड शो

बहन की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचा युवक खारुन नदी में डूबा, तलाश जारी

खनिजों की नीलामी को मिलेगा नया विस्तार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Aaj Ka Rashifal : आज 6 जुलाई को किन जातकों की चमकेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

Jagbhan Yadav

Mon, Jul 6, 2026

Aaj Ka Rashifal 6 July 2026, आज का राशिफल : आज सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा की जाति है। आज सोमवार को शिव जी की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति  बनी रहती हैं। ज्योतिष के अनुसार आज 6 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद अच्छा तो कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

जाने सभी राशियों का हाल…

मेष राशि का आज का राशिफल 

सुबह से ही मन करेगा कि सब जल्दी-जल्दी निपटा दें। लेकिन दिक्कत तब आएगी जब सामने वाले आपकी स्पीड से नहीं चलेंगे। एक-एक काम पकड़कर चलेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक है, बस जल्दबाजी में फैसला न लें। 

वृषभ राशि का आज का राशिफल 

मन करेगा कुछ नया करने का। यह फीलिंग गलत नहीं है। छोटा सा बदलाव भी दिन को अच्छा बना सकता है- जैसे काम का तरीका बदलना या टाइम थोड़ा अलग रखना। पैसों और काम में स्थिरता रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा।

मिथुन राशि का आज का राशिफल 

हर जगह हां बोलने का मन करेगा, लेकिन यही गलती हो सकती है। नहीं तो दिन के बीच में थकान और तनाव दोनों महसूस होंगे। पैसों के मामले में भी छोटे-छोटे खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए ध्यान रखें। 

कर्क राशि का आज का राशिफल 

कोई छोटी बात भी दिल को लग सकती है। आप बाहर से सब ठीक दिखाएंगे, लेकिन अंदर असर रहेगा। बेहतर रहेगा कि खुद को थोड़ा समय दें। ज्यादा लोगों में रहने के बजाय थोड़ा शांत माहौल चुनें। काम धीरे-धीरे करेंगे तो ठीक रहेगा।

सिंह राशि का आज का राशिफल 

लोग आपकी बात मानेंगे और काम आगे बढ़ेगा। लेकिन ध्यान रखें कि अहंकार न आए। अगर आप शांत और संतुलित रहेंगे तो और ज्यादा फायदा मिलेगा। करियर के लिए दिन अच्छा है, बस व्यवहार सही रखें। 

कन्या राशि का आज का राशिफल 

काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप संभाल लेंगे। बस खुद को ज्यादा थकाएं नहीं। बीच-बीच में आराम भी लें। परिवार का साथ मिलेगा, जिससे मन थोड़ा हल्का रहेगा।

तुला राशि का आज का राशिफल 

कोई भी काम करेंगे तो उसमें सुधार दिखेगा। लेकिन जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें। हर चीज को परफेक्ट बनाने की कोशिश में खुद को थका न लें। धीरे-धीरे काम करेंगे तो बेहतर रहेगा। 

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल 

हर चीज के बारे में ज्यादा सोच सकते हैं। जरूरी है कि खुद को ओवरथिंकिंग से बचाएं। जो जरूरी है उसी पर ध्यान दें। काम और पैसे दोनों में स्थिरता रहेगी।

धनु राशि का आज का राशिफल 

हर किसी को खुश करने की कोशिश में खुद की जरूरतें पीछे रह सकती हैं। जरूरी है कि अपनी बात भी रखें। हर चीज में समझौता करना जरूरी नहीं है। काम सामान्य रहेगा, बस मानसिक संतुलन बनाए रखें। Aaj Ka Rashifal 6 July

मकर राशि का आज का राशिफल 

इससे मन भारी हो सकता है। अगर कोई बात परेशान कर रही है, तो उसे सुलझाने की कोशिश करें। काम ठीक चलेगा, लेकिन मन को हल्का रखना जरूरी है। ज्यादा सोचने से बचें।

कुंभ राशि का आज का राशिफल 

सिर्फ सोचते रहने से कुछ नहीं होगा। एक काम चुनें और उसे पूरा करें। तभी संतोष मिलेगा। पैसों और काम में दिन ठीक रहेगा। 

मीन राशि का आज का राशिफल 

छोटी बात भी ज्यादा महसूस हो सकती है। इसलिए खुद को शांत रखें और बेवजह की बातों से दूर रहें। अपने काम पर ध्यान देंगे तो दिन ठीक निकलेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें