Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

ओडग़ी में सड़क-पुल निर्माण को मिली स्वीकृति

केंद्रीय गृह मंत्री शाह होंगे मुख्य अतिथि

तय समय में पूरे करें सभी काम : साव

आज राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

“रेलवे अलर्ट : 10 ट्रेनें कैंसिल, कई डायवर्ट—सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट”

Jagbhan Yadav

Sat, May 2, 2026

बिलासपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर शुरू हुए बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड कार्य का असर अब साफ तौर पर ट्रेन परिचालन पर दिखने लगा है, जहां 3 मई से 22 मई 2026 तक करीब 20 दिनों के लिए कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और आंशिक रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर मेगा ट्रैक कार्य किया जाएगा, जिसमें पुराने वॉशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक बनाया जाएगा, जिससे ट्रेनों की गति, सुरक्षा और परिचालन क्षमता में सुधार होगा, लेकिन इसके चलते डाउन मेन लाइन पूरी तरह बंद रहेगी और यही वजह है कि इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है ।

इस अवधि में यात्रियों को सबसे ज्यादा झटका 10 ट्रेनों के पूर्ण रद्द होने से लगेगा, जिसमें टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस, डोंगरगढ़–गोंदिया पैसेंजर, गोंदिया–इतवारी पैसेंजर और रायपुर–इतवारी पैसेंजर जैसी महत्वपूर्ण गाड़ियां शामिल हैं, जो अलग-अलग तारीखों में पूरी तरह रद्द रहेंगी । इसके अलावा कई प्रमुख ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं, जैसे रीवा–इतवारी एक्सप्रेस और इतवारी–रीवा एक्सप्रेस अब अपने पारंपरिक जबलपुर–नैनपुर–बालाघाट–गोंदिया मार्ग की जगह छिंदवाड़ा होकर चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों के यात्रा समय और स्टॉपेज में बदलाव देखने को मिल सकता है ।

सिर्फ रद्द और डायवर्जन ही नहीं, बल्कि कई ट्रेनों को उनके गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही रोकने का भी फैसला लिया गया है। बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस और गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस को दुर्ग स्टेशन तक ही सीमित कर दिया गया है, वहीं विदर्भ एक्सप्रेस को अजनी स्टेशन तक चलाया जाएगा और गोंदिया तक का हिस्सा रद्द रहेगा। इसके साथ ही जबलपुर–गोंदिया, तिरोड़ी–गोंदिया और कटंगी–गोंदिया जैसी कई पैसेंजर ट्रेनों को ब्रम्हपुरी स्टेशन तक ही संचालित किया जाएगा, यानी गोंदिया के बीच का पूरा सेक्शन इस दौरान प्रभावित रहेगा ।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह मेगा ब्लॉक भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया जरूरी फैसला है, जिससे ट्रैक को आधुनिक बनाया जा सके और आने वाले समय में ट्रेनों की रफ्तार और सुरक्षा बेहतर हो सके। हालांकि इस दौरान यात्रियों को असुविधा होना तय माना जा रहा है, खासकर उन लोगों को जो रोजाना इस रूट पर यात्रा करते हैं या जिनकी लंबी दूरी की यात्राएं पहले से तय हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त करें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। इसके लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, NTES मोबाइल ऐप और नजदीकी रेलवे स्टेशन से जानकारी लेने की सलाह दी गई है। फिलहाल गोंदिया स्टेशन पर चल रहा यह अपग्रेड कार्य जहां भविष्य में बेहतर रेल सेवा का रास्ता खोलेगा, वहीं वर्तमान में यात्रियों के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें