Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

युवा मोर्चा समेत 7 मोर्चों के प्रभारी घोषित, देखें पूरी लिस्ट

, मिसाइल हमलों से बढ़ी टकराव की आशंका

सुकमा के सुदूर वनांचल टेटरई में लगा बीएसएनएल टावर

, 130 मरीजों की पुष्टि; रायपुर में 60 मामले

वैज्ञानिक मत्स्य पालन से कामिनी की सालाना आय 2 लाख रुपये

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा H1N1 संक्रमण : , 130 मरीजों की पुष्टि; रायपुर में 60 मामले

Jagbhan Yadav

Mon, Aug 31, 2026

 प्रदेश के 19 जिलों तक पहुंचा संक्रमण, 31 मरीज एक्टिव; अब तक किसी मरीज की मौत नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी से अब तक प्रदेश में 130 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें से 31 मरीज फिलहाल एक्टिव हैं, जबकि 99 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। राहत की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

रायपुर में सबसे ज्यादा मामले
राजधानी रायपुर में तीन नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 60 हो गई है। इनमें करीब 11 मरीज एक्टिव बताए जा रहे हैं।रायपुर के अलावा दुर्ग, रायगढ़, बिलासपुर, धमतरी, कोरबा, बेमेतरा और महासमुंद समेत कई अन्य जिलों में भी सक्रिय मरीज सामने आए हैं। संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है और अब उन जिलों में भी मामले सामने आने लगे हैं, जहां पहले स्वाइन फ्लू के मरीज नहीं मिले थे।

19 जिलों में पहुंचा संक्रमण
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश के 19 जिलों में अब तक स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ चुके हैं, जबकि 8 जिलों में फिलहाल एक्टिव केस हैं। नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाने के साथ ही उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से संक्रमण के लक्षणों को लेकर सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें