Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’ : खेल मंत्री मांडविया

समारोह में प्रदान किए संत कबीर और राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार

अमित शाह आज मुंबई में NUCFDC के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

को करेंगे संबोधित; 3,000 से ज्यादा छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां

विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी : 13.4 किमी फोरलेन सीमेंट क्रांकीट सड़क बनेगी

Jagbhan Yadav

Thu, Jun 11, 2026

रायपुर। राज्य शासन ने बिलासपुर में कोनी (सेंदरी)-मोपका बायपास सड़क के लिए 75 करोड़ 73 लाख रुपए की निविदा को मंजूरी दे दी है। इस राशि से 13.40 किलोमीटर फोरलेन सीमेंट क्रांकीट सड़क का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर संभाग क्रमांक-1 के कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित समयावधि में काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए मापदंडों के अनुरूप सड़क का निर्माण सुनिश्चित करने को कहा है।
लोक निर्माण विभाग ने कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित कार्य का संपादन और पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्य किसी अन्य को सब-लेट नहीं किया जाएगा तथा कार्य संपादन के लिए पावर-ऑफ-अटॉर्नी मान्य नहीं होगी। राज्य शासन ने अनुबंध से पहले ठेकेदार से एपीएस (अतिरिक्त परफॉर्मेंस सिक्योरिटी) की राशि का एफडीआर प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें