Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

अभियान देशभर में 9 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा

सामरिक मिसाइल क्षमता को मिली नई मजबूती

इंडोनेशिया और ईरान के मंत्रियों से मुलाकात, शिक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर

किसी स्वार्थ या अपेक्षा के दूसरों का हित करते रहते हैं : पीएम मोदी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

भिलाई के सेक्टर-7 में पीलिया : के 15 नए मरीज मिले, 2 बच्चों की हालत गंभीर

Jagbhan Yadav

Sat, Apr 11, 2026

भिलाई। भिलाई के सेक्टर-7 क्षेत्र के सड़क 37-38 के आसपास रहने वाले करीब 145 घरों के लोगों में पीलिया का संक्रमण फैलता नजर आ रहा है, जहां कई बच्चे इसकी चपेट में आ चुके हैं। बच्चों के चेहरे और आंखों में पीलापन साफ दिखाई दे रहा है, जिससे इलाके में डर और बेचैनी का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र में सर्वे कर 15 नए मरीजों की पहचान की है। इनमें दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी भी दी गई है, जबकि चार बच्चों का उपचार अभी जारी है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने प्रभावित इलाके के 110 घरों का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों और बड़ों की जांच की गई। साथ ही तीन घरों से पानी के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, ताकि संक्रमण के कारणों का पता लगाया जा सके। बीएसपी प्रबंधन और नगर निगम की टीम ने भी इलाके से पानी के सैंपल लिए हैं। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि पाइपलाइन में गंदे पानी की मिलावट के कारण संक्रमण फैला हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में पुरानी और गटर में डूबी पाइपलाइन को हटाकर नई लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया है।

संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित इलाके में टैंकर के जरिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की है, ताकि लोगों को सुरक्षित पानी मिल सके। साथ ही लोगों से उबला हुआ पानी पीने, बाहर का खाना न खाने और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की जा रही है। लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल में जांच कराने की सलाह भी दी गई है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 25 से अधिक बच्चे पीलिया से संक्रमित हो चुके हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह बीमारी आमतौर पर दूषित पानी और भोजन से फैलती है, जिसके लक्षण कुछ दिनों बाद दिखाई देते हैं। फिलहाल प्रशासन का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन लगातार निगरानी और जांच जारी है ताकि संक्रमण को और फैलने से रोका जा सके।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें