Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

के बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मंत्री राजेश अग्रवाल

‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

महादेव क्षीरसागर ने ग्रहण किया पदभार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से मचा हड़कंप : , 2 साल की मासूम हुई संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग सतर्क…..

Jagbhan Yadav

Sat, Aug 22, 2026

दुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह की बच्ची H1N1 पॉजिटिव पाई गई है। जिले में यह स्वाइन फ्लू का पहला पुष्ट मामला बताया जा रहा है। रिपोर्ट सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।

बताया जा रहा है कि बच्ची को तेज बुखार और फ्लू जैसे लक्षण होने पर दो दिन पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों को स्वाइन फ्लू की आशंका हुई, जिसके बाद बच्ची का RT-PCR टेस्ट कराया गया। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई।

फिलहाल बच्ची का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

सिविल सर्जन डॉ. आशीषन कुमार मिंज ने बताया कि बच्ची को तेज बुखार और फ्लू जैसे अन्य लक्षणों के कारण दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक जांच में स्वाइन फ्लू की आशंका होने पर बच्ची का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर H1N1 वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए हैं। विभाग की टीम संक्रमित बच्ची के घर और आसपास के क्षेत्र में सर्वे कर रही है। संक्रमण के संभावित प्रसार को रोकने के लिए बच्ची के परिवार के अन्य सदस्यों के भी सैंपल लेकर जांच की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और संक्रमण के प्रसार की आशंका को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें