Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!

और पर्यटन की नई पहचान बनाएगा: गृह मंत्री अमित शाह

स्थानीय अवकाश में हुआ बदलाव

उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को मिला राज्य का प्रतिष्ठित सम्मान

आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल बना लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

3 महिलाओं की मौत : तेज रफ्तार बनी काल, : कार ने महिलाओं को मारी जोरदार टक्कर, 3 की मौके पर ही हुई मौत…..

Jagbhan Yadav

Mon, Apr 6, 2026

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भीषण सड़क हादसा में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। नेशनल हाइवे 130 पर तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियों ने सड़क पार कर रही महिलाओं को जोरदार टक्कर मारी। मौके पर ही तीनों महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि चालक नशे में धुत था। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने भी चालक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। घटना मणिपुर थाना के भिठ्ठीकला गांव के पास की है।

जानकारी के अनुसार, भिठ्ठीकला के साप्ताहिक बाजार में तीन महिला सब्जी बेचने के लिए जोगीबांध गांव से आई थी। जब महिलाएं वापस लौटने के लिए सड़क पार कर थी, तभी एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियों ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 60 बुजुर्ग महिला मुन्नी बाई, राम बाई और 55 वर्षीय महिला के रूप में हुई है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करते हुए चालक को किसी तरह भीड़ से निकालकर लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतकों के शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मर्चुरी के लिए भेज दिया गया है।mething...

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें