Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

मेष से मीन तक कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों का होगा सम्मान : 4 शिक्षकों को मिलेगा स्मृति पुरस्कार

Jagbhan Yadav

Wed, Sep 2, 2026

रायपुर : शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय योगदान देने वाले छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. वर्ष 2025-26 में 4 शिक्षक को स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. 

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में होने वाले समारोह में चयनित शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया जाएगा. चयनित शिक्षकों में प्राचार्य, प्रधान पाठक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक सहित शिक्षा विभाग की विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं

शिक्षक का नाम

स्मृति पुरस्कार

राजेश कुमार प्रजापति

डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल स्मृति पुरस्कार

कामता प्रसाद जायसवाल

डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार

प्रज्ञा सिंह

डॉ. मुकुटधर पांडेय स्मृति पुरस्कार

प्रियंका गोस्वामी

गजानंद माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार

इन 64 शिक्षकों को मिलेगा

राज्य शिक्षक सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से शिक्षकों का चयन किया गया है. चयन प्रक्रिया में शिक्षकों के उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य, सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को आधार बनाया गया है. शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह में इन शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.

शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित यह समारोह प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करने का अवसर होगा.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें