Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

शरीर पर चोटों के निशान, मचा हड़कंप……

चंद्राकर का भारत प्रत्यर्पण बड़ी सफलता : साय

भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल

विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में रेलवे का बड़ा झटका : : 77 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट और कई घंटों लेट; देखिए पूरी लिस्ट

Jagbhan Yadav

Thu, May 14, 2026

बिलासपुर।  गर्मी की छुट्टियों में ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी वाली खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 77 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का फैसला लिया है। यह ट्रेनें 8 जून से 19 जून 2026 के बीच प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रशासन के इस फैसले से छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों के लाखों यात्रियों पर असर पड़ने की आशंका है। खासतौर पर समर वेकेशन के दौरान ट्रेनों में पहले से ही भारी भीड़ रहती है, ऐसे में बड़ी संख्या में ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को टिकट, यात्रा और वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इन ट्रेनों का बदला गया रूटकई ट्रेनें गंतव्य से पहले ही होंगी समाप्तकई ट्रेनें घंटों देरी से चलेंगीदेखें लिस्ट –

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, चांपा रेलवे स्टेशन में चौथी रेल लाइन जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से बिलासपुर रेल मंडल ने कई ट्रेनों को रद्द करने, रूट बदलने और कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त करने का फैसला लिया है। रद्द की गई ट्रेनों में 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। वहीं 8 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, 6 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा और 5 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से संचालित होंगी।

रेलवे के इस फैसले का असर सिर्फ छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा और उत्तर भारत के कई राज्यों के यात्रियों को भी इसका सामना करना पड़ेगा। खासकर लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इन ट्रेनों का बदला गया रूट

रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला लिया है। 11 और 13 जून को हावड़ा से चलने वाली 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस अब झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ और रायपुर होकर चलेगी। वहीं 13 और 15 जून को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस भी बदले हुए रूट से संचालित होगी।

 

इसके अलावा सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस, एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस जैसी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा के रास्ते चलाया जाएगा।

कई ट्रेनें गंतव्य से पहले ही होंगी समाप्त

रेलवे ने कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट करने का भी निर्णय लिया है। 8 से 19 जून तक गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर केवल बिलासपुर तक चलेगी। वहीं कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर से शुरू होगी और कोरबा से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

इसी तरह विशाखापट्टनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस, कोरबा-विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का संचालन भी आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।

कई ट्रेनें घंटों देरी से चलेंगी

रेलवे ने यात्रियों को यह भी जानकारी दी है कि कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से रवाना होंगी। पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से चलेगी, जबकि सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे लेट रहेगी। इसके अलावा जनशताब्दी एक्सप्रेस, हसदेव एक्सप्रेस और शिवनाथ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।

 

देखें लिस्ट –

 

 

 

ट्रेन नंबर

ट्रेन का नाम

रद्द रहने की तारीख

18113

टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस

7 से 18 जून

18114

बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस

8 से 19 जून

18109/18110

टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस

8 से 19 जून

13287

दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस

12 से 16 जून

13288

आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस

10 से 14 जून

12833/12834

अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस

11 से 15 जून

12870

हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस

12 जून

12869

सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस

14 जून

22846

हटिया-पुणे एक्सप्रेस

12 व 15 जून

22845

पुणे-हटिया एक्सप्रेस

14 व 17 जून

20813

पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस

10 जून

20814

जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस

13 जून

12905

पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस

10 व 11 जून

12906

शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस

12 व 13 जून

22905

ओखा-शालीमार एक्सप्रेस

14 जून

22906

शालीमार-ओखा एक्सप्रेस

16 जून

22512

कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस

13 जून

22511

एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस

16 जून

20971

उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस

13 जून

20972

शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस

14 जून

22358

गया-एलटीटी एक्सप्रेस

10 जून

22357

एलटीटी-गया एक्सप्रेस

12 जून

17321

वास्कोडिगमा-जसीडीह एक्सप्रेस

12 जून

17322

जसीडीह-वास्कोडिगमा एक्सप्रेस

15 जून

17005

हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस

11 जून

17006

रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस

14 जून

17007

चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस

9 व 13 जून

17008

दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस

12 व 16 जून

20471

श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस

14 जून

20472

पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस

17 जून

22830

शालीमार-भुज एक्सप्रेस

13 जून

22829

भुज-शालीमार एक्सप्रेस

16 जून

22169

रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस

10 जून

22170

सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस

11 जून

20828

सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस

10 जून

20827

जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस

11 जून

12949

पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस

12 जून

12950

सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस

14 जून

20917

इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस

9 जून

20918

पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस

11 जून

22909

बलसाड-पुरी एक्सप्रेस

11 जून

22910

पुरी-बलसाड एक्सप्रेस

14 जून

22866

पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस

9 जून

22865

एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस

11 जून

20822

सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस

13 जून

20821

पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस

15 जून

22843

बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस

12 जून

22844

पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस

13 जून

13425

मालदाटाउन-सूरत एक्सप्रेस

15 जून

13426

सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस

15 जून

12767

नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस

17 जून

12768

सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस

12 व 13 जून

12812

हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस

14 व 15 जून

12811

एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस

12 व 13 जून

20807

विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस

13 व 14 जून

20808

अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस

9 व 12 जून

12251

यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस

11 व 14 जून

12252

कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस

11 व 15 जून

22648

तिरुअनंतपुरम नॉर्थ-कोरबा एक्सप्रेस

13 व 17 जून

22647

कोरबा-तिरुअनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस

10 व 11 जून

12151

एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस

12 व 13 जून

12152

शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस

11 से 15 जून

18477/18478

पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस

11 से 15 जून

ट्रेन नंबर

ट्रेन का नाम

रद्द रहने की तारीख

68735

रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

8 से 19 जून

68736

बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर

7 से 18 जून

68745

गेवरारोड-रायपुर मेमू पैसेंजर

8 से 19 जून

68746

रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर

7 से 18 जून

58203

कोरबा-रायपुर पैसेंजर

8 से 19 जून

58204

रायपुर-कोरबा पैसेंजर

7 से 18 जून

68734/68733

बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू

8 से 19 जून

68732/68731

बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू

8 से 19 जून

68737/68738

रायगढ़-бिलासपुर-रायगढ़ मेमू

8 से 19 जून

58210

बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें