Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर; धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में दो की मौत

PM आवास योजना 2.0 के तहत केंद्र ने दी मंजूरी

आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

युवक को चाकुओं से गोदा, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

नाबालिग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पत्नी की हालत नाजुक…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

ब्रेकिंग : : फिर खून से सनी NH – 30, स्कॉर्पियो और बोलेरो में हुई जबरदस्त टक्कर, 2 की मौत,12 घायल…

Jagbhan Yadav

Sat, Jan 24, 2026

कांकेर। नेशनल हाइवे-30 पर स्कॉर्पियो और बोलेरो वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार से आ रहे दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों में कई लोग सवार थे, जो टक्कर के बाद गाड़ियों में फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। कुछ ही देर में पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल कांकेर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें