Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

युवक को चाकुओं से गोदा, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

नाबालिग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पत्नी की हालत नाजुक…..

मेडिकल की पढ़ाई करने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकारी कॉलेजों में 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

, अब इस तारीख को होगा एग्जाम, देखें पूरा टाइम टेबल…..

धनतेरस पर पूजा के लिए बेहद खास है ये मुहूर्त, जानें राहुकाल समेत पूरा पंचांग

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

draft titleCG बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर दिनदहाड़े कत्ल, : युवक को चाकुओं से गोदा, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 6, 2026

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में बाल संप्रेक्षण गृह के ठीक बाहर दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 18 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि तीन महीने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए तीन नाबालिगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने तीनों अपचारी बालकों को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी केे अनुसार, मृतक की पहचान अश्विनी नगर के निवासी 18 वर्षीय सावन सेन के रूप में हुई है। बुधवार शाम करीब 4 बजे सावन अपने परिवार के 6 सदस्यों के साथ माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचा था। वहां हत्या के एक पुराने मामले में निरुद्ध अपचारी से मुलाकात के बाद जैसे ही वह मुख्य द्वार से बाहर निकला, पहले से घात लगाकर बैठे तीन नाबालिगों ने उसे घेर लिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, तीनों ने सावन पर चाकू से दनादन वार कर दिए। अचानक हुए इस खूनी हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और माना थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सावन को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में हिरासत में लिए गए तीनों नाबालिगों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि, करीब तीन महीने पहले पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सावन ने उनमें से एक पर चाकू से हमला किया था। उसी रंजिश के चलते उन्होंने सावन की हत्या की साजिश रची थी। बुधवार को जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि, सावन माना संप्रेक्षण गृह जा रहा है, तीनों वहां पहुंचे और वारदात को अंजाम दे दिया। तीनों आरोपी सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की देवार बस्ती के रहने वाले हैं।

माना थाना पुलिस ने तीनों अपचारी बालकों को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वारदात में इस्तेमाल चाकू की बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें