Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!

और पर्यटन की नई पहचान बनाएगा: गृह मंत्री अमित शाह

स्थानीय अवकाश में हुआ बदलाव

उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को मिला राज्य का प्रतिष्ठित सम्मान

आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल बना लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Assam Elections 2026: : असम कांग्रेस ने जारी की चौथी उम्मीदवार सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

Jagbhan Yadav

Sat, Mar 21, 2026

असम। Assam Elections 2026:  आगामी विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने अपनी चौथी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा जारी इस सूची में कई अहम सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी ने जालुकबाड़ी से बिदिशा नेओग, तांगला से रोहित परिगा, बिस्वनाथ से जयंत बोरा, नवबोइचा (SC) से डॉ. जॉय प्रकाश दास, महमौरा से ज्ञानदीप मोह, तिताबर से प्राण कुर्मी और हाइलाकांडी से राहुल रॉय को उम्मीदवार बनाया है।

इसके साथ ही कांग्रेस ने कुछ सीटें अपने सहयोगी दल रायजोर दल के लिए भी छोड़ी हैं, जिनमें मानस, दलगांव, धिंग, कालीआबोर, तेजपुर, सिसिबरगांव, मार्घेरिटा, डिगबोई, सिबसागर, मरियानी और बोकाखाट शामिल हैं।

कांग्रेस का कहना है कि यह सूची पार्टी की रणनीति के तहत जारी की गई है और आगामी चुनाव में मजबूत प्रदर्शन के लिए सभी उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें