Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

पीट-पीटकर किया लहूलुहान...इस वजह से दो लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

युवक की लाश, हत्या या फिर….इलाके में सनसनी

खोलते ही उड़ गए सबके होश, फिर जो हुआ…

मंत्री राजवाड़े ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

राजवाड़े ने दी शुभकामनाएँ

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : इस कांग्रेस नेत्री के पति का अपहरण : पीट-पीटकर किया लहूलुहान...इस वजह से दो लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

Jagbhan Yadav

Sun, May 10, 2026

बिलासपुरः  न्यायधानी बिलासपुर में कांग्रेस की पूर्व पार्षद के पति के साथ अपहरण कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर दो आरोपियों ने पहले पीड़ित का अपहरण किया, फिर गाली-गलौज करते हुए लात-मुक्कों और कड़े से उसकी जमकर पिटाई कर दी। हमले में पीड़ित के सिर और आंख में गंभीर चोट आई है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित रोशन लाल पाटले गणेश नगर चुचुहियापारा वार्ड क्रमांक 46 की पूर्व पार्षद के पति हैं। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते यू मुरली राव और विष्णु तिवारी ने उन्हें घूमने के बहाने कार में बैठाकर जबरन अपने साथ ले गए और गाली-गलौच करते हुए लात-मुक्कों के साथ कड़े से हमला कर दिया। इस हमले में रोशन लाल पाटले के सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें