Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट…!!

आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी पर बड़ा ऐक्शन, 16 अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन रद्द...देखें लिस्ट..!!

कर्मचारियों के तबादले पर लगी रोक, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश…..

राज्य शासन ने की बड़ी कार्रवाई, सहायक संचालक को किया निलंबित, देखें आदेश…..

सभी 22 आरोपी बरी, फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी मृतक की पत्नी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Cricket Match in Raipur : IPL : मैच में जाने से पहले पढ़ लें एडवायजरी, बीड़ी-सिगरेट, गुटका, तम्बाकु समेत ये सामान प्रतिबंधि

Jagbhan Yadav

Sat, May 9, 2026

रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के होने वाले दो मैचों के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रायपुर फ़िलहाल आरसीबी के लिए सेकेंड होम ग्राउंड है और आरसीबी अपने दोनों मुकाबले अलग-अलग टीमों के ख़िलाफ़ खेलेगी। पहला मैच 10 मई रविवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला बुधवार को आरसीबी और केकेआर के बीच होना है। मैच को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है तो वहीं दूसरी ओर एडवायजरी भी जारी कर दी गई है।

 

जारी एडवायजरी में पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा संबंधी एडवायजरी जारी करते हुए बताया कि पूरी सुरक्षा व्यवस्था को 4 भागों में बांटा गया है और पूरी सुरक्षा व्यवस्था में 1500 पुलिस अधिकारी-जवान तैनात रहेंगे। इस बार दर्शको की सुविधा को देखते हुए स्टेडियम में पहली बार सीट नंबर वाले टिकट जारी किये है। जिसकी हर गेट पर स्केनिंग की जायेगी। जिसकी स्केनिंग में टाइम लगने के मद्देनजर दर्शको से समय से पूर्व स्टेडियम पहुंचने की अपील पुलिस ने की है। साथ ही पुलिस ने दर्शको को स्टेडियम में न ले जाने वाले सामानों को लेकर भी एडवाइजरी जारी की है।

14 पाइंट की जारी एडवायजरी में स्टेडियम में उक्त सामान प्रतिबंधित रहेंगे। जिसमें शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटका तम्बाकु, माचिस, लाईटर्स, ज्वलनशील पदार्थ, बॉटल, डिब्बे, टिफिन, कुर्सी – स्टुल, छाता, रोलर, पटरिया, ब्लैड्स, स्कैट्स बोर्ड, वाद्य यंत्र अग्नियअस्त्र, फटाका, चाकु, कटार, तलवार, कैंची, काटने वाले तेज धारदार वस्तु, खतरनाक वस्तु, खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाद्य छोड़कर) कांच का कंटेनर, हैण्ड बैग, सुटकेश, लेडिज बैग, कागज का पैकेट, पीछे का बैग, भड़काउ/ संकट पैदा करने वाले संकेत, लैपटॉप, हैण्डीकेम कैमरा, लेजर लाईट/ सूचनात्मक लाईट, फ्लैस लाईट, परफ्युम, स्प्रे (सांस का स्प्रे छोड़कर), सिरिंज, पेन/ पेंसिल, फुग्गे, खेलने वाले गेंद,लकड़ी की लाठी / हॉकी / स्टीक / झण्डा, लाउड हैलर/सिटी/हार्न/रेडियो, प्रचार उत्पाद सामाग्री, सभी प्रकार का सिक्का शामिल हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें