Friday 16th of October 2026

ब्रेकिंग

उम्मीदों का जल

क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत

दिए जाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

अब तक 8,526 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, खुशहाल बस्तर बनाने का संकल्प

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Aaj ka Panchang 16 September 2026 : भगवान गणेश की पूजा करना रहेगा फलदाई, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Jagbhan Yadav

Wed, Sep 16, 2026

Aaj ka Panchang 16 September 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है.

आज की तिथि

16 सितंबर 2026 (बुधवार) को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, सुबह 8:59 बजे तक है. इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी. इस दिन भगवान गणेश की पूजा करना फलदाई रहेगा.

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

बुधवार सुबह 6:17 बजे सूर्योदय और शाम 6:26 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 10:52 चंद्रोदय और रात 9:42 बजे चंद्रास्त होगा.

जानें नक्षत्र, योग और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार इस दिन सूर्य उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में स्थित रहेगा. बुधवार को दोपहर 12:21 बजे तक वैधृति योग प्रभावी रहेगा, इसके बाद विष्कुम्भ योग शुरू हो जाएगा. अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:51 से दोपहर 12:40 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. अमृत काल सुबह 7:53 से 9:37 बजे तक रहेगा.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें