Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

पढ़ाई को मिली नई राह

किसानों की हित में फैसलों से मजबूत हो रही छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था

संस्कृति का गौरव, समृद्धि का संकल्प और विकास का उत्सव

वन संरक्षण और पर्यटन से रोजगार तक की झलक

प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG Train Cancelled : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 10 से 12 जून तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, चेक करें लिस्ट..!!

Jagbhan Yadav

Tue, Jun 9, 2026

रायपुर। गर्मियों के सीजन में हर कोई अपने दोस्तों और परिजनों के साथ घूमने जाने का प्लान बनाता है। लेकिन अगर आप भी कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले इस खबर को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि रेलवे ने एक बार फिर 8 मेमू-डेमू ट्रेनों को रद्द किया है। इस फैसले के चलते अब रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, नागपुर मंडल के रसमड़ा स्टेशन पर अधोसंरचना विकास से जुड़ा काम किया जाएगा। यहां मालगोदाम लाइन को जोड़ने के लिए विशेष ब्लॉक लिया जाएगा। इसी के तहत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग से जुड़े तकनीकी कार्य किए जाएंगे। जिसके चलते 10 से 12 जून तक 8 मेमू-डेमू ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है।  इसी के साथ ही दो पैसेंजर ट्रेनें गंतव्य से पहले दुर्ग स्टेशन पर समाप्त होंगी।

 10 से 12 जून के बीच निम्न रूटों पर चलने वाली मेमू और डेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं डोंगरगढ़ से बिलासपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दुर्ग स्टेशन से शुरू होगी। वहीं रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस जांचने की अपील की है ताकी परेशानियों से बचा जा सके।

ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

रायपुर – डोंगरगढ़

डोंगरगढ़ – रायपुर

डोंगरगढ़ – गोंदिया

गोंदिया – डोंगरगढ़

इतवारी – गोंदिया

गोंदिया – इतवारी

इतवारी – बालाघाट

बालाघाट – इतवारी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें