Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

कहा- शांति और विकास के नए उजाले की ओर बढ़ रहा बस्तर

, पति और बेटे के बाद पत्नी की भी मौत

नौकरी का बड़ा मौका! छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में इतने पदों पर भर्ती, ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू……

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विशेष सहायक को हटाया, ब्रजेश वाजपेयी की नई पदस्थापना, देखिए आदेश…

धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी पर एक्शन, 9 केंद्र प्रभारी बर्खास्त, 4 कर्मचारियों से होगी लाखों की वसूली…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : सहकारी बैंक में बड़ा घोटाला; शाखा प्रबंधक ने मृत व्यक्ति के खाते से किया करोड़ों का लेनदेन

Jagbhan Yadav

Thu, Dec 4, 2025

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर सहकारी बैंक में बड़ा घोटाला सामने आया है। मृत खाताधारक के नाम पर संदिग्ध लेनदेन की शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर दी है।

जानकारी के अनुसार, तखतपुर क्षेत्र के सहकारी बैंक में पदुम राम सतनामी के नाम से वर्षों पूर्व खाता खोला गया था, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद भी उस खाते से लेनदेन होते रहे। यह गंभीर अनियमितता तब उजागर हुई जब परिजनों ने बैंक रिकॉर्ड की जांच की मांग की।

मामले ने तब और तूल पकड़ा जब यह सामने आया कि वर्ष 2021 से 2025 के बीच दो कार्यकाल तक शाखा प्रबंधक रहे सूर्यकांत जायसवाल पर करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन के आरोप लगे हैं।

आशंका जताई जा रही है कि यह अकेला मामला नहीं है, बल्कि कई अन्य खाताधारकों के खातों से भी गलत तरीके से लेनदेन किए गए हो सकते हैं। जांच समिति अब सभी संदिग्ध खातों के लेनदेन का ब्योरा खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें