Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के आठ इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

बिहार में बाढ़ का कहर जारी

बच्चों के साथ की बातचीत, शताब्दी समारोह में हुए शामिल

में खुल रहे औद्योगिक विकास और रोजगार के नए द्वार

, बोले- अदालतें आम आदमी की उम्मीद का मंदिर हैं

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

विदाई में भावुक हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा : , बोले- अदालतें आम आदमी की उम्मीद का मंदिर हैं

Jagbhan Yadav

Sat, Sep 5, 2026

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा अपने विदाई समारोह में भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि अदालतें केवल ईंट-पत्थर की इमारतें नहीं, बल्कि आम नागरिक की उम्मीद और न्याय का पवित्र मंदिर हैं। उन्होंने न्यायपालिका की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने को लोकतंत्र की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित समारोह में जस्टिस सिन्हा ने अपनी सफलता का श्रेय पत्नी शालिनी सिन्हा और परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग, त्याग और विश्वास ने हर चुनौती का सामना करने की ताकत दी।

गौरतलब है कि जस्टिस रमेश सिन्हा ने 29 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला था। करीब साढ़े तीन साल के कार्यकाल के बाद 4 सितंबर 2026 को वे सेवानिवृत्त हुए। अपने कार्यकाल में उन्होंने 50,228 मामलों का निपटारा किया, जिनमें 369 से अधिक ऐसे फैसले शामिल रहे, जो भविष्य के मामलों के लिए महत्वपूर्ण नजीर बने। न्यायिक सुधार, समयबद्ध सुनवाई और संस्थागत पारदर्शिता को बढ़ावा देने में उनके योगदान को हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण अध्यायों में गिना जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें