Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

अभियान देशभर में 9 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा

सामरिक मिसाइल क्षमता को मिली नई मजबूती

इंडोनेशिया और ईरान के मंत्रियों से मुलाकात, शिक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर

किसी स्वार्थ या अपेक्षा के दूसरों का हित करते रहते हैं : पीएम मोदी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

अमावस्या की रात घर में मिली खून से सनी लाश, महिला ने कहा- भूत-प्रेत ने : अमावस्या की रात घर में मिली खून से सनी लाश, महिला ने कहा- भूत-प्रेत ने की मेरे पति की हत्या

दिलशाद अहमद, सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। चंदौरा थाना क्षेत्र के जजावल गांव में दीपावली अमावस्या की रात अनंत सिंह नामक युवक की हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप किसी इंसान पर नहीं बल्कि भूत-प्रेत पर लगा है। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना की रात में मृतक की पत्नी बसंती ने अपने देवर को अपने पति की मौत की जानकारी दी। जब देवर घर पहुंचा, तो मृतक की पत्नी ने बताया कि किसी भूत-प्रेत ने उसके पति की हत्या की है और इसे प्राकृतिक मौत बताकर अंतिम संस्कार करने की बात करने लगी।

आशंका हुई। मृतक के भाई अनदेव ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चार दिन बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या किसी इंसान ने की या पत्नी के दावे की तरह किसी अंधविश्वास के कारण मामला भटकाया गया। मृतक की हत्या की गुत्थी कब सुलझती है, यह अब देखने वाली बात होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें