Tuesday 17th of November 2026

ब्रेकिंग

पुलिस विभाग में एक और फेरबदल, इन पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट…

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात

इस मामले में राजेश मूणत ने दर्ज कराई थी FIR….

जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प, भारमार बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद…

337 पुलिसकर्मियों का तबादला, 3 ASI और 64 प्रधान आरक्षक भी शामिल, देखें लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

बैलेट पेपर की दुहाई देने वाली कांग्रेस : बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी खाता नहीं खोल सकी : साय

Jagbhan Yadav

Thu, Oct 29, 2026

00 चुनाव ईवीएम से हो या बैलेट पेपर से, जीत के लिए जनता का विश्वास जरूरी, झूठे आरोप और शोर-शराबा नहीं
रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि बार-बार बैलेट पेपर से चुनाव कराने की दुहाई देने वाली कांग्रेस को अब बैलेट पेपर से हुए चुनावों में भी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों के लिए हुए चुनावों में कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई। विशेष रूप से कर्नाटक में अपनी सरकार होने के बावजूद कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनावी हार पर बार-बार मतदान प्रक्रिया को कठघरे में खड़ा करने वाली कांग्रेस अब अपनी इस पराजय के लिए किसे दोष देगी?
मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि कांग्रेस को अपनी चुनावी विफलताओं का ठीकरा मतदान प्रक्रिया पर फोड़ने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए। कांग्रेस को समझना चाहिए कि चुनाव ईवीएम से हो या बैलेट पेपर से, जीत के लिए जनता का विश्वास जरूरी है, झूठे आरोप और राजनीतिक शोर-शराबा नहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें