Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर 13 साल की नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

जिले को दी 232 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण

युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

छत्तीसगढ़ में बारिश से गिरा पारा, आज कहाँ भारी वर्षा की चेतावनी? देखें अपडेट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

चक्रवात अर्नब का असर : छत्तीसगढ़ में बारिश से गिरा पारा, आज कहाँ भारी वर्षा की चेतावनी? देखें अपडेट

Jagbhan Yadav

Thu, Oct 29, 2026

रायपुर।  बारिश और ठंडी हवाओं ने छत्तीसगढ़ में दिन की गर्मी कम कर दी है। राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में बुधवार को बारिश हुई। मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार, राजधानी का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम है। जगदलपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

आज इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

मौसम केंद्र रायपुर के 28 अक्टूबर को जारी बुलेटिन के मुताबिक, गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ चलने की चेतावनी भी दी गई है।

रायपुर में दिनभर छाए रह सकते हैं बादल

राजधानी में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने और कुछ दौर में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

शहर

तापमान

रायपुर

26.1°C

माना एयरपोर्ट

25.8°C

बिलासपुर

27.8°C

पेंड्रा रोड

26.0°C

अंबिकापुर

27.5°C

जगदलपुर

24.4°C

ये आँकड़े मौसम केंद्र रायपुर की 28 अक्टूबर की रिपोर्ट के हैं।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट और उसके बाद 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई है। बारिश और गरज-चमक के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें