Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि पर बन रहे शुभ संयोग, जानें मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

आज 3 सितंबर को कैसा रहेगा आपका दिन, देखें अपना राशिफल

आर्चरी पैरा सीरीज का आयोजन अहमदाबाद में 4 से, छग के तोमन भी होंगे शामिल

जागरूकता सप्ताह के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

आवासीय क्षेत्र में संचालित अवैध दुकानों को निगम ने किया सीलबंद

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

महिला DSP कल्पना वर्मा पर कारोबारी ने लगाया ‘लव ट्रैप’ का आरोप, करोड़ों : महिला DSP कल्पना वर्मा पर कारोबारी ने लगाया ‘लव ट्रैप’ का आरोप, करोड़ों के सामान का मामला।

Jagbhan Yadav

Mon, Dec 8, 2025

रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस की डीएसपी कल्पना वर्मा पर एक कारोबारी ने लव ट्रैप का आरोप लगाया है। कारोबारी दीपक टंडन का आरोप है कि महिला डीएसपी को उसने करीब दो करोड़ रुपए दिए। साथ ही डायमंड रिंग, सोने की चेन और एक गाड़ी भी दिए। कारोबारी का आरोप है कि उसने एक होटल की रजिस्ट्री भी कल्पना वर्मा के भाई के नाम पर कर दिया। अब रायपुर में कारोबारी और उनकी पत्नी ने शिकायत दी है। वहीँ इस मामले में दीपक टंडन ने मीडिया ने बात करते हुए बताया है कि उनकी मुलाकात डीएसपी से साल 2021 में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच रिश्ते गहरे होते गए। दंपत्ति का आरोप है कि इस रिश्ते के दौरान डीएसपी लगातार पैसों की मांग करती रहीं और उन्होंने दो करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम डीएसपी को दी। धीरे – धीरे करके महिला डीएसपी काफी पैसे ले लिये।

उन्होंने कहा कि पैसों का दबाव इतना बढ़ गया कि दीपक ने वीआईपी रोड पर स्थित एटमॉस्फेरिया होटल को डीएसपी के भाई के नाम पर रजिस्टर करवा दिया। इसके लिए उन्होंने काफी मोटी रकम चुकाई। बाद में, कल्पना वर्मा ने 30 लाख रुपए लगाकर उस होटल को अपने नाम करवा लिया। इसके साथ ही आरोप यह भी है कि दीपक की पत्नी बरखा के नाम पर जो 22 लाख रुपए की कार थी, उसे भी कल्पना वर्मा ने अपने कब्जे में ले लिया था। जब दंपत्ति ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए, तो विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच तनातनी बढ़ती चली गई। डीएसपी कल्पना वर्मा ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया है और कहा है कि यह विवाद उन्हें बदनाम करने के लिए खड़ा किया गया है।

टीपक टंडन ने शेयर किया स्क्रीनशॉट :

इस मामले में दंपत्ति ने चैट और बातचीत के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि रिश्ते के दौरान कई ऐसी बातें हुईं, जिनसे वे परेशान थे। उनका कहना है कि कल्पना वर्मा ने दीपक टंडन पर अपनी पत्नी को तलाक देने और उनसे शादी करने का दबाव भी बनाया। बरखा टंडन ने मीडिया से बताया कि उनके पति देर रात तक कल्पना वर्मा से वीडियो कॉल पर बात करते थे। जब बरखा ने इस बात का विरोध किया, तो उनके रिश्ते में और भी ज्यादा कड़वाहट आ गई और विवाद गहराता चला गया। दंपत्ति का कहना है कि रिश्ते के दौरान उन्होंने दो करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम डीएसपी को दी। यह रकम अलग-अलग समय पर और अलग-अलग तरीकों से दी गई। बरखा टंडन का आरोप है कि उन्होंने दबाव में आकर 45 लाख रुपये का एक चेक भी छत्तीसगढ़ पुलिस की डीएसपी को दिया था, जिसे बाद में डीएसपी के पक्ष में भुना लिया गया है, इस तरह से इनके द्वारा ठगी की गई है।

आरोपों को किया खारिज :

इसके साथ ही डीएसपी कल्पना वर्मा ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि यह सब उन्हें बदनाम करने की कोशिश है। उन्होंने किसी भी तरह के गलत संबंध या पैसों के लेन-देन से इंकार किया है। डीएसपी का कहना है कि यह विवाद जानबूझकर खड़ा किया गया है ताकि उनकी छवि खराब हो सके। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में किसी भी तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। वहीँ इस मामले को लेकर आगे कार्यवाही की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें