Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

13 जिलों में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, मौतों का आंकड़ा 98 पहुंचा

पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, छोटे दुकानदार भी रहेंगे शुल्क-मुक्त

तेल कंपनियों ने दूर की चिंता, जांच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

जलडमरूमध्य खोलने के लिए रखीं 3 बड़ी शर्तें, बढ़ी अमेरिका की मुश्किल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG BREAKING : CG BREAKING : भाजपा ओबीसी मोर्चा में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति, प्रदेश कार्यकारिणी भी घोषित, देखिये जंबो सूची

Jagbhan Yadav

Tue, Dec 16, 2025

 रायपुर: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से नई पदाधिकारी सूची जारी की है। इस सूची में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों, संभाग प्रभारियों, सह प्रभारियों तथा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं और संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।

रायपुर संभाग की जिम्मेदारी राजेन्द्र नायक को सौंपी गई है। उन्हें रायपुर संभाग में संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने, ओबीसी समाज के बीच पार्टी की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की अहम जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, बिलासपुर संभाग का प्रभारी शांतनु साहू को नियुक्त किया गया है, जिनसे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की अपेक्षा की जा रही है।

दुर्ग संभाग के प्रभारी के रूप में राजेन्द्र जायसवाल को नियुक्त किया गया है, जबकि तुलसी साहू को इस संभाग का सह प्रभारी बनाया गया है। दोनों नेताओं को मिलकर दुर्ग संभाग में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सांगठनिक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का दायित्व सौंपा गया है। सरगुजा संभाग की कमान होरीलाल सिन्हा को दी गई है, वहीं बस्तर संभाग की जिम्मेदारी हेमराज सोनी को सौंपी गई है।

 

 

 

 

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें