Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

वाईआरएफ की अल्फा का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, 31 अक्टूबर को रात 8 बजे

हेमंत कुमार ठाकुर ने दो वार्डों से पेश की दावेदारी

2 नवंबर को सभी जिलों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची की जारी

चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

तीरंदाजी में : छत्तीसगढ़ को मिले दो गोल्ड सहित 4 पदक

Jagbhan Yadav

Sat, Dec 13, 2025

रायपुर। तेलंगाना में आयोजित 32 सीनियर एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो गोल्ड, एक ब्रांच व एक सिल्वर मेडल प्राप्त हुए हैं। छत्तीसगढ़ के लिए खुशी की बात यह है कि चांदनी साहू और विकास कुमार यह दोनों जूनियर सब जूनियर के खिलाड़ी हैं और सीनियर वर्ग में खेलते हुए मेडल प्राप्त किए। टीम का रायपुर आने पर शानदार स्वागत किया जाएगा।
भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका व छ.ग. प्रदेश आरचरी एसोसिएशन के सचिव आयुष मुरारक

ने बताया कि तीरंदाजी का यह प्रतियोगिता 10 से 20 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। आज इंडियन वर्ग की प्रतियोगिता में पहला मेडल 30 मीटर में विकास कुमार को गोल्ड मेडल मिला, दूसरा मेडल 50 मीटर में चांदनी साहू को सिल्वर मेडल मिला, तीसरा मेडल बालिका टीम में झारखंड को हराते हुए गोल्ड मेडल मिला और चौथा पदक ओलंपिक ग्राउंड में विकास कुमार को ब्रांच मेडल प्राप्त हुआ। 

मुरारका ने कहा कि नवंबर में ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में भी इन्हीं लोगों ने गोल्ड मेडल जीता था, और कुछ दिन पहले नेशनल गेम में भी इन्हीं लोगों ने छत्तीसगढ़ की झोली में चार-चार में डाल दिए थे। छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, खेल व उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, छग प्रदेश आरचरी एसोसिएशन के सचिव आयुष मुरारका, टी टी बहरा, आत्माराम ने सभी विजेता ख्रिलाडिय़ों को बधाई दिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें