Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

वाईआरएफ की अल्फा का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, 31 अक्टूबर को रात 8 बजे

हेमंत कुमार ठाकुर ने दो वार्डों से पेश की दावेदारी

2 नवंबर को सभी जिलों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची की जारी

चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

दिव्यांग होने के बावजूद जनसेवा का जज्बा, : हेमंत कुमार ठाकुर ने दो वार्डों से पेश की दावेदारी

Jagbhan Yadav

Wed, Oct 28, 2026

भिलाई-चरोदा। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच युवा कांग्रेस नेता हेमंत कुमार ठाकुर ने पार्षद पद के लिए दो वार्डों से अपनी दावेदारी पेश की है। वे कांग्रेस पार्टी से वार्ड क्रमांक 14, आजाद चौक (अनुसूचित जनजाति मुक्त) और वार्ड क्रमांक 18, वसुंधरा नगर (सामान्य मुक्त) से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।

ग्राम अकलोरडीह, वार्ड क्रमांक 03 निवासी हेमंत कुमार ठाकुर शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के बावजूद सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। छात्र जीवन से ही छात्र राजनीति से जुड़े ठाकुर ने विभिन्न छात्र आंदोलनों में भाग लिया और छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर काम किया।

उन्होंने डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त की। साथ ही वे स्वामी विवेकानंद युवा क्लब के संयोजक के रूप में भी सामाजिक गतिविधियों में योगदान देते रहे हैं।

हेमंत ठाकुर को नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा में पूर्व में एल्डरमैन के रूप में कार्य करने का अनुभव भी है। इस दौरान उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाते हैं।

सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता रही है। वे आदिवासी ध्रुव (गोंड़) समाज, बटंगराज, जिला दुर्ग के सहसचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनके समर्थकों को उम्मीद है कि सामाजिक कार्यों और स्थानीय मुद्दों पर उनकी सक्रियता दावेदारी को मजबूती देगी।

अब देखना होगा कि कांग्रेस पार्टी आगामी नगरीय निकाय चुनाव में उनकी दावेदारी पर क्या निर्णय लेती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें