Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!

और पर्यटन की नई पहचान बनाएगा: गृह मंत्री अमित शाह

स्थानीय अवकाश में हुआ बदलाव

उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को मिला राज्य का प्रतिष्ठित सम्मान

आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल बना लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

टी-20 विश्वकप के फाइनल में पहुँची टीम इंडिया : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

Jagbhan Yadav

Fri, Mar 6, 2026

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पराजित कर फाइनल में पहुँचने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री साय ने अपने ट्वीट में कहा है कि टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार और जुझारू प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को हराकर भव्य अंदाज़ में फाइनल में प्रवेश किया है। यह पूरे देश के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है।

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने अद्भुत टीमवर्क, साहस और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए पूरे देश को गर्व से भर दिया है। यह जीत केवल एक मैच की जीत नहीं, बल्कि हर भारतीय के आत्मविश्वास और तिरंगे की शान का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को फाइनल मुकाबले के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारतीय टीम इसी जज़्बे और प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ते हुए विश्व मंच पर एक नया इतिहास रचेगी।


Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें