Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर; धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में दो की मौत

PM आवास योजना 2.0 के तहत केंद्र ने दी मंजूरी

आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

युवक को चाकुओं से गोदा, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

नाबालिग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पत्नी की हालत नाजुक…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

मुख्यमंत्री साय के नवनियुक्त सलाहकार आर. कृष्णा दास को केबिनेट मंत्री : सीएम ने नए दायित्वों के लिए दी बधाई

Jagbhan Yadav

Fri, Jan 23, 2026

रायपुर। राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नवनियुक्त सलाहकार आर. कृष्णा दास को केबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से आज जारी आदेश के तहत आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री जी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। वह अपने दायित्वों के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी को मीडिया से संबंधित विषयों सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर परामर्श प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री साय से उनके नवनियुक्त सलाहकार आर. कृष्णा दास ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में उनके नवनियुक्त सलाहकार आर. कृष्णा दास ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री दास को नवीन नियुक्ति पर बधाई देते हुए उन्हें पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। वे अपने दायित्वों के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी को मीडिया से संबंधित विषयों सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर परामर्श प्रदान करेंगे।

 

 

 

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें