Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

मेष से मीन तक कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: बेमौसम वर्षा से फसल को नुकसान,किसानों को क्षति की सूचना 72 घंटे के अंदर देने कहा

Jagbhan Yadav

Wed, Dec 6, 2023

धमतरी। जिले में गत दो-तीन दिनों से हो रही असामयिक वर्षा से फसल कटाई के बाद खेतों में रखे गये करपा को जल भराव होने की स्थिति में नुकसान होने की संभावना है। इसके मद्देनजर उप संचालक कृषि ने जिले के किसानों को सलाह दिया है कि वे खराब मौसम को देखते हुए फसल कटाई का कार्य रोक दें तथा खेतों में रखे गये करपा को मेड़ों पर अथवा खरही जमाकर रख दें, जिससे वर्षा के पानी से होने वाले नुकसान से फसल को बचाया जा सके।

उप संचालक ने यह भी बताया कि यदि बेमौसम वर्षा से किसी भी किसान के खेत में रखे गये फसलों को नुकसान हुआ है, तो ऐसी स्थिति में वह बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 18004190344 में क्षति होने के 72 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से सूचित करें अथवा लिखित में कृषि या राजस्व विभाग के मैदानी अमलों तथा संबंधित बैंक शाखा को भी

अनिवार्य रूप से सूचित करें, ताकि बोई गई फसलों के क्षति का आंकलन मैदानी अमलों द्वारा किसानों के खेतों का मौका मुआयना कर शासन की निहीत प्रावधान अनुसार नियत समय में बीमा क्षतिपूर्ति की कार्यवाही किया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें