🌪️ Cyclone Warning: आ रहा तूफान, कई राज्यों में अलर्ट जारी : 🌪️ Cyclone Warning: आ रहा तूफान, कई राज्यों में अलर्ट जारी
Jagbhan Yadav
Fri, Oct 3, 2025
रायपुर Cyclone Warning: । बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रिय मौसम तंत्र ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी है। मानसून की वापसी पर फिलहाल ब्रेक लग गया है और कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
⚠️ डिप्रेशन से बढ़ा खतरा
Cyclone Warning: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर का क्षेत्र अब डीप डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है। तटीय इलाकों में तेज रफ्तार हवाएं चल रही हैं। बंगाल की खाड़ी से सटे क्षेत्रों में हवाओं की गति 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह सिस्टम ओडिशा के तट से होते हुए भारत के अंदरूनी हिस्सों — छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार तक पहुंचेगा। इससे मूसलाधार बारिश की संभावना है। वहीं अरब सागर में बने डिप्रेशन के असर से गुजरात और महाराष्ट्र में भी भारी बारिश हो सकती है।
🌧️ बिहार से आंध्र प्रदेश तक बारिश
Cyclone Warning: मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना यह लो-प्रेशर अब एक मजबूत चक्रवाती तंत्र का रूप ले चुका है। केंद्र के आसपास हवाओं की गति 55–60 किमी/घंटा दर्ज की गई है, जो तट से टकराने के बाद और भी विकराल हो गई।
यह डिप्रेशन 3 अक्टूबर की सुबह दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों से टकराया है। इसके कारण बिहार तक अगले 48 घंटे में मूसलाधार बारिश की संभावना है। विशेषकर पूर्वी बिहार में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है।
🚨 ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
ओडिशा में गुरुवार से ही बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने:
7 जिलों के लिए रेड अलर्ट (पुरी, गंजम, गजपति, रायगढ़, कोरापुट, कालाहांडी और कंधमाल) जारी किया है, जहां 20 सेमी से अधिक बारिश की संभावना है।
16 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जहां 7 से 20 सेमीतक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
🛑 लोगों के लिए सलाह
तटीय क्षेत्रों में लोग सतर्क रहें और समुद्र की ओर न जाएं।
किसानों और मछुआरों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।
प्रशासन और मौसम विभाग की ताज़ा अपडेट्स पर नज़र बनाए रखें।
Tags :
Raipur durg bhilai kumhari charoda
विज्ञापन
विज्ञापन