Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा की राह होगी आसान,सपनों को मिलेगी नई उड़ान – मंत्री टंक राम वर्मा

राज्य सरकार का बड़ा निर्णय, प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्रों को स्वीकृति

, नगरीय प्रशासन विभाग ने निकायों को जारी किए 164.65 करोड़ रुपए

डिजिटल व्यवस्था से घर के पास मिल रहीं सुविधाएं

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

गधहाभाटा अब कहलाएगा ‘सोनपुर’ : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामवासियों को सौंपी राजपत्र की प्रति

Jagbhan Yadav

Sun, Jun 21, 2026

स्थानीय जनभावनाओं और सांस्कृतिक पहचान को मिला सम्मान

नई पहचान के साथ आगे बढ़ेगा सोनपुर– उप मुख्यमंत्री  शर्मा

उप मुख्यमंत्री ने 7.5 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की

रायपुर-- कबीरधाम जिले के ग्राम गधहाभाटा का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर सोनपुर कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  विजय शर्मा ने शनिवार को ग्राम सोनपुर पहुंचकर ग्रामवासियों को राजपत्र की प्रति सौंपते हुए बधाई दी। इस दौरान ग्राम विकास के लिए उप मुख्यमंत्री ने 7 लाख 50 हजार रुपए के कई विकास कार्यों की घोषणाएं भी कीं। उन्होंने सामुदायिक भवन मरम्मत के लिए 2.50 लाख रुपए, किचन निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपए, गौठान समतलीकरण के लिए 1 लाख रुपए तथा पचारी निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपए की घोषणा की।

गधहाभाटा अब कहलाएगा ‘सोनपुर’, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामवासियों को सौंपी राजपत्र की प्रति

लंबे समय से थी मांग का हुआ समाधान
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कहा कि ग्रामवासियों की लंबे समय से गांव का नाम बदलने की मांग थी। स्थानीय लोगों की भावना और मांग को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया। इसके बाद मंत्रिमंडल स्तर पर चर्चा हुई, राज्यपाल की स्वीकृति प्राप्त हुई और अंततः राजपत्र में इसका प्रकाशन किया गया। उन्होंने कहा कि अब यह नाम सरकारी अभिलेखों और वेब पोर्टल में स्थायी रूप से दर्ज रहेगा। साथ ही ग्रामवासियों से अपील की कि वे भी अपने व्यवहार और दैनिक उपयोग में नए नाम ‘सोनपुर’ को अपनाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियां इसी नाम से गांव की पहचान कर सकें। अब नई पहचान के साथ सोनपुर आगे बढ़ेगा।

गधहाभाटा अब कहलाएगा ‘सोनपुर’, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामवासियों को सौंपी राजपत्र की प्रति

ग्रामवासियों के आत्मसम्मान और क्षेत्रीय पहचान होगी मजबूत
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों के नाम केवल पहचान नहीं होते, बल्कि वे स्थानीय इतिहास, संस्कृति और जनभावनाओं से जुड़े होते हैं। ‘सोनपुर’ नाम परिवर्तन ग्रामवासियों के आत्मसम्मान और क्षेत्रीय पहचान को मजबूत करने वाला सकारात्मक कदम है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में एक अन्य गांव चांडालपुर का नाम भी बदलकर चंदनपुर किया गया है तथा उसका प्रकाशन भी राजपत्र में किया जा चुका है। ग्राम वासियों ने भी उप मुख्यमंत्री  शर्मा का ग्राम को नई पहचान दिलाने में पहल करने के लिए आभार व्यक्त किया।

गधहाभाटा अब कहलाएगा ‘सोनपुर’, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामवासियों को सौंपी राजपत्र की प्रति

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास प्लस नवीन सर्वे की स्थायी सूची के लिए 24 जून को विशेष ग्राम सभा में ग्राम पंचायत स्तर पर वाचन किया जाएगा, ताकि पात्र परिवारों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके, इस अवसर पर उन्होंने सभी को ग्राम सभा में अवश्य जाने की अपील की। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट, पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष घुरवा राम साहू, पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें