Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

मेष, वृषभ और कर्क राशि को मिलेगा लाभ, जानिए आज का राशिफल

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका! मेडिकल कॉलेज के 448 पदों पर भर्ती का रास्ता खुला

78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

उत्तराखंड में बड़ा हादसा : बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

Jagbhan Yadav

Sat, Oct 31, 2026

उत्तराखंड। उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। ज्योतिर्मठ तहसील के अंतर्गत चाई गांव के ऊपरी दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक नागरिक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत होने की सूचना है।

दोपहर करीब 2 बजे हुआ हादसा

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, चमोली की ओर से जारी प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 1:12 बजे बद्रीनाथ से देहरादून के लिए उड़ान भरी थी। इसके बाद लगभग 2 बजे ज्योतिर्मठ तहसील के चाई गांव के ऊपरी पहाड़ी इलाके में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में एक पायलट और पांच यात्री सवार थे। हादसे में सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना मिली है। मृतकों में पांच यात्री कर्नाटक से संबंधित बताए गए हैं, जबकि पायलट की पहचान हिमांशु सभरवाल के रूप में दर्ज है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और सेना की टीम सक्रिय हो गई। सेना की टीम दोपहर करीब 3:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। प्रशासन की ओर से भारतीय सेना, पुलिस, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को आवश्यक कार्रवाई के लिए लगाया गया है।फिलहाल हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे की विस्तृत जानकारी और आगे की जांच का इंतजार किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें