Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका! मेडिकल कॉलेज के 448 पदों पर भर्ती का रास्ता खुला

78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर…

पुरानी रंजिश में युवक पर किया ताबड़तोड़ हमला, इलाके में दहशत का माहौल

टीम के हेलीकॉप्टरों का शोर, 2 नवंबर को होगा भव्य एयर शो

किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें स्टेटस

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : पुरानी रंजिश में युवक पर किया ताबड़तोड़ हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Jagbhan Yadav

Fri, Oct 30, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है, यहां आए दिन अलग अलग जिलों से हत्या, चाकूबाजी, जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

घटना कुशालपुर इलाके का है। जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते गजनी उर्फ जितेंद्र सेन पर चाकू से हमला किया गया। घटना देर रात की बताई जा रही है। जिसमें तीन सगे भाईयों अश्ववनी तिवारी, लखन तिवारी और प्रकाश तिवारी से पीड़ित गजनी से पुरानी रंजिश चल रही है, इसी दौरान देर रात कुशालपुर चौक पर आमना सामना हुआ और सभी में बहस के बाद आरोपी अश्वनी ने अपने साथ लाये चाकू से गजनी पर हाथ,गाल और पेट पर ताबड़तोड़ हमला किया। जिससे वो घायल हो गया।

पुरानी बस्ती थाना पुलिस को जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची औऱ मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम को भी आरोपियों की तलाश में लगाया गया जिसने देर रात पुरी वारदात का मुख्य आरोपी अश्वनी तिवारी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन लखन तिवारी और प्रकाश तिवारी फरार हैं। फिलहाल पुरानी बस्ती थाना पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्जकर दोनो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें