Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

रायपुर-बिलासपुर-राजनांदगांव समेत कई जिलों में छापेमारी

छत्तीसगढ़ में EOW और ACB से 12 अधिकारी-कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त, गृह विभाग में वापसी

अधिकारियों की परिवीक्षा अवधि समाप्त, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

आज गणपति बप्पा की करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ में EOW-ED की बड़ी कार्रवाई : रायपुर-बिलासपुर-राजनांदगांव समेत कई जिलों में छापेमारी

Jagbhan Yadav

Fri, Oct 30, 2026

रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। शुक्रवार सुबह रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव समेत प्रदेश के कई जिलों में दोनों एजेंसियों की टीमों ने एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी। अलग-अलग टीमों द्वारा सुबह से ही दस्तावेजों की जांच और तलाशी ली जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई CGMSC और कोल मामले से जुड़ी हुई है। अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रदेश में हलचल मच गई है।

रायपुर में 3 से 4 ठिकानों पर ED की रेड

जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने 3 से 4 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। टीम ने संबंधित परिसरों को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया।इस दौरान अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। जांच एजेंसी को मामले से जुड़े अहम दस्तावेज और साक्ष्य मिलने की उम्मीद है।फिलहाल रायपुर में ED की कार्रवाई जारी है।

CGMSC और कोल मामले से जुड़े हैं तार

सूत्रों के मुताबिक, ED और EOW की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के CGMSC और कोल घोटाले से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है।इसी सिलसिले में रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव समेत कई जिलों में एक साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।दोनों जांच एजेंसियां अलग-अलग पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही हैं। इसमें वित्तीय लेनदेन, दस्तावेजों और अन्य संबंधित रिकॉर्ड की जांच शामिल है।

कई जिलों में एक साथ जांच, बड़े नामों पर नजर

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एक साथ हुई इस कार्रवाई को जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एजेंसियां मामले से जुड़े लोगों और वित्तीय लेनदेन की कड़ियों को खंगाल रही हैं। जांच पूरी होने और एजेंसियों की आधिकारिक जानकारी के बाद ही कार्रवाई की विस्तृत तस्वीर साफ हो सकेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें