Tuesday 17th of November 2026

ब्रेकिंग

पुलिस विभाग में एक और फेरबदल, इन पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट…

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात

इस मामले में राजेश मूणत ने दर्ज कराई थी FIR….

जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प, भारमार बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद…

337 पुलिसकर्मियों का तबादला, 3 ASI और 64 प्रधान आरक्षक भी शामिल, देखें लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

BREAKING : छत्तीसगढ़ में EOW और ACB से 12 अधिकारी-कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त, गृह विभाग में वापसी

Jagbhan Yadav

Fri, Oct 30, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ 12 अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से उनके मूल विभाग गृह विभाग को वापस कर दी हैं। इस संबंध में 23 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।जारी आदेश के अनुसार, पहले आदेश में पांच निरीक्षकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त की गई है। इनमें वीरेंद्र चंद्रा, शरद चंद्रा, बृजेश कुरवाहा, संतराम सोनी और उमेश टंडन शामिल हैं।

वहीं, दूसरे आदेश में सात अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाएं वापस की गई हैं। इनमें पोरख पुरे और सौरभ द्विवेदी (निरीक्षक), जितेंद्र नंदे (उप निरीक्षक), निनेश लाल ध्रुव (सहायक उप निरीक्षक) तथा आरक्षक अभिषेक कुमार (435), रिश्ता दीवान (960) और मोहन ध्रुव (525) शामिल हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें तत्काल प्रभाव से गृह विभाग में वापस किया जा रहा है। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।

एक साथ 12 अधिकारी-कर्मचारियों की वापसी के आदेश के बाद पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के पीछे की वजह का आदेश में उल्लेख नहीं किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें