Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी

CM साय हितग्राही महिलाओं के खातों में करेंगे राशि ट्रांसफर

कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहे सौदागर

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक, : जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर

Jagbhan Yadav

Wed, May 6, 2026

रायगढ़।  मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टर परिसर रायगढ़ के सृजन सभा कक्ष में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में औद्योगिक निवेश को गति देना, निवेशकों को सुगम वातावरण उपलब्ध कराना और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करना रहा।

 

बैठक में सिंगल विंडो सिस्टम के अंतर्गत लंबित मामलों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निवेशकों से जुड़े सभी प्रकरणों का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि औद्योगिक विकास जिले की आर्थिक उन्नति का आधार है, इसलिए किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान ब्याज अनुदान, स्थायी पूंजी निवेश अनुदान, उत्पादन प्रमाण-पत्र, परियोजना प्रतिवेदन, मंडी शुल्क व स्टाम्प शुल्क छूट तथा मार्जिन मनी अनुदान जैसे मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई।साथ ही लैंड बैंक, औद्योगिक भूमि उपलब्धता और भूमि हस्तांतरण से जुड़े मुद्दों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। श्रमिक सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने सभी उद्योगों में सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन, मशीनों के नियमित निरीक्षण और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में अपूर्व प्रियेश टोप्पो, पूजा बंसल तथा अंजू नायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें