Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

सावन अमावस्या पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें, पितरों की कृपा से खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार

ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

मुक्ति दिवस व 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस

और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Breaking : मुठभेड़ में मारी गई खूंखार महिला नक्सली रूपी, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Jagbhan Yadav

Mon, Apr 13, 2026

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने एक खूंखार महिला नक्सली को ढेर कर दिया है। मारी गई महिला माओवादी की पहचान ACM रैंक कमांडर रंगाबोइना भाग्या उर्फ रूपी के रूप में हुई है, एसपी निखिल राखेचा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रूपी मोस्ट वांटेड नक्सली थी, जिन पर 4 लाख रुपए का ईनाम घोषित है।

बताया जाता है कि जवान जब माचपल्ली के जंगलों में सर्चिंग पर निकले थे तभी अचानक नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। वहीँ जवानों ने मुँह तोड़ जवाब देते हुए   एसीएम रैंक की महिला नक्सली रूपी को ढेर कर दिया (female Naxalite Roopi killed in encounter)। रूपी डीकेएसजेडसी सदस्य विजय रेड्डी की पत्नी थी। रूपी बस्तर क्षेत्र के माड़ डिवीजन में में सक्रिय अंतिम तेलुगू माओवादी कैडर थी। साल 2004 यानी 24 साल पहले  माओवादी संगठन के साथ जुड़ी थी। मृत महिला माओवादी के शव के साथ एक पिस्टल हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की गई है। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें