Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

युवक को चाकुओं से गोदा, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

नाबालिग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पत्नी की हालत नाजुक…..

मेडिकल की पढ़ाई करने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकारी कॉलेजों में 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

, अब इस तारीख को होगा एग्जाम, देखें पूरा टाइम टेबल…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG Sex Racket: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, : गस्त के दौरान दलाल सहित तीन लड़कियां पकड़ाई, ऐसे चलता था पूरा नेटवर्क……

Jagbhan Yadav

Sat, Jan 31, 2026

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में पुलिस ने सेक्स रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। काॅम्बिंग गश्त के दौरान एक घर में रेड मारकर तीन युवतियों और एक दलाल को पकड़ा गया। आरोपी दलाल ग्राहकों की डिमांड पर लड़कियों को बुलाता था, फिर उनसे देहव्यापार कराता था। दलाल ये पूरा नेटवर्क व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से चला रहा था। व्हाट्सएप पर ही लड़कियों की फोटो भेजकर डील करता था। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। दलाल का नाम गोलू लहरे 35 वर्ष है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था, सामाजिक मर्यादा व नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में घुघरी रोड स्थित अटल आवास क्षेत्र में देह व्यापार से संबंधित गतिविधियों की सूचना पर साइबर थाना व थाना कवर्धा (कोतवाली) की संयुक्त टीम द्वारा रात में कॉम्बिंग गश्त के दौरान कार्रवाई की गई। इस दौरान महिला अधिकारियों एवं महिला आरक्षकों की टीम को विशेष रूप से शामिल किया गया।

कॉम्बिंग गश्त एवं दबिश के दौरान मौके से एक दलाल एवं तीन युवतियों को हिरासत में लिया गया, जो संदिग्ध रूप से देह व्यापार की गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। उक्त गतिविधियों से क्षेत्र की सामाजिक शांति एवं सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो रही थी। आरोपी दलाल का नाम गोलू लहरे पिता कलम लहरे उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 17 मिनीमाता चौक कवर्धा है। इसके अलावा 3 युवतियों को भी हिरासत में लिया गया। सभी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें