Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

ओडग़ी में सड़क-पुल निर्माण को मिली स्वीकृति

केंद्रीय गृह मंत्री शाह होंगे मुख्य अतिथि

तय समय में पूरे करें सभी काम : साव

आज राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती : इस जिलें में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत का माहौल…

Jagbhan Yadav

Fri, May 1, 2026

गरियाबंद। देवभोग क्षेत्र में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज दोपहर करीब 2:20 बजे धरती हल्की कांपी, जिससे इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। लगातार आ रहे झटकों से ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। वहीं गरियाबंद जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, पिछले 36 घंटों के भीतर यह तीसरी बार है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले बीती रात 7:20 बजे भी धरती कांपी थी। वहीं एक दिन पहले आए झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 0.7 दर्ज की गई थी। हालांकि झटके हल्के बताए जा रहे हैं और अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन बार-बार हो रही इस गतिविधि ने लोगों को डरा दिया है। कई ग्रामीण एहतियातन घरों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों पर समय बिताते नजर आए।

स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, हल्के झटके भूगर्भीय हलचल का संकेत हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें