Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

से मिले,कवर्धा से सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपा

महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुरा

गड्ढे में उछली एम्बुलेंस, 6 लोग घायल

विभाग के 'मुस्कुराता बस्तर' पहल की सराहना

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Accident : मौत का तांडव : गहरी खाई में गिरते ही आग का गोला बनी ईको कार, दो युवकों की मौत

Jagbhan Yadav

Fri, Jan 16, 2026

बिलासपुर : बिलासपुर से तातापानी महोत्सव के लिए निकले दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के तोरवा निवासी गोपाल चंद्र डे (42 वर्ष) और देवरीखुर्द निवासी अरुण सेन (36 वर्ष) मंगलवार रात करीब 11 बजे अपनी ईको वाहन (क्रमांक CG 10 BF 1673) में टेंट का सामान और रूम हीटर लेकर विश्रामपुर स्थित तातापानी महोत्सव के लिए रवाना हुए थे। बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे मोरगा चौकी क्षेत्र के मदनपुर फॉरेस्ट बैरियर के पास उनकी तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

खाई में गिरते ही वाहन में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त दोनों युवक वाहन के भीतर ही फंसे रह गए और बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका, जिससे वे जिंदा जल गए। घटना की सूचना मिलते ही मोरगा पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि जब तक उस पर काबू पाया जाता, तब तक दोनों युवक पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें