Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

से मिले,कवर्धा से सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपा

महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुरा

गड्ढे में उछली एम्बुलेंस, 6 लोग घायल

विभाग के 'मुस्कुराता बस्तर' पहल की सराहना

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर राज्यपाल डेका ने दिया रेडक्रॉस : गतिविधियों के लिए सहयोग बढ़ाने पर जोर

Jagbhan Yadav

Fri, May 8, 2026

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज लोकभवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष राज्यपाल  रमेन डेका से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा के चेयरमैन संतोष साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने राज्यपाल को रेडक्रॉस का बैज पहनाकर अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस की शुभकामनाएं दीं।राज्यपाल डेका ने भी सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेडक्रॉस संस्था मानवता, सेवा और संवेदनशीलता का सशक्त प्रतीक है। राज्यपाल के निर्देश पर लोकभवन के आगंतुक कक्ष में रेडक्रॉस की गतिविधियों के लिए सहयोग राशि संग्रहण हेतु विशेष बॉक्स भी रखा गया है। इस बॉक्स में प्राप्त राशि का उपयोग रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित जनसेवा एवं सहायता कार्यों में किया जाएगा। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने राज्य में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी राज्यपाल को दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें