Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

से मिले,कवर्धा से सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपा

महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुरा

गड्ढे में उछली एम्बुलेंस, 6 लोग घायल

विभाग के 'मुस्कुराता बस्तर' पहल की सराहना

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ में खाद खरीदने की टोकन व्यवस्था खत्म : किसानों को मिलेगी सीधी सुविधा

Jagbhan Yadav

Sat, Jun 27, 2026

रायपुर। खरीफ सीजन के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए खाद वितरण की टोकन व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब किसानों को खाद खरीदने के लिए टोकन लेने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे सहकारी समितियों और निर्धारित केंद्रों से अपनी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि प्रदेश में खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसी को देखते हुए सरकार ने टोकन प्रणाली खत्म करने का निर्णय लिया है, ताकि किसानों को अनावश्यक इंतजार या बार-बार केंद्रों के चक्कर न लगाने पड़ें। अब तक किसानों को चरणबद्ध तरीके से टोकन जारी कर खाद उपलब्ध कराई जाती थी। कई किसानों को तीन अलग-अलग टोकन के माध्यम से खाद लेना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की अतिरिक्त खपत होती थी।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद किसान एक ही बार में अपनी जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में खाद खरीद सकेंगे। सरकार का कहना है कि प्रदेश में उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त है और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का दावा है कि इस फैसले से खरीफ सीजन के दौरान खाद वितरण व्यवस्था अधिक सरल, तेज और सुविधाजनक बनेगी तथा किसानों को खेती के कार्यों में राहत मिलेगी।


Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें