Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रायपुर में कोचिंग सेंटर संचालक ने की आत्महत्या : पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर दी जान

Jagbhan Yadav

Fri, Dec 5, 2025

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. शहर के नामी कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर ने आत्महत्या करली. पत्नी की अवैध संबंध और उसके प्रेमी के झूठे आरोपों से तंग आकर शुक्रवार दोपहर को फांसी लगाकर जान देदी.

मामला राजधानी के कोतवाली थाना के शैलेंद्र नगर का है. मृतक की पहचान शैलेंद्र नगर के रहने वाले वासुदेव चंद्र (56 वर्ष) के रूप में हुई है. वासुदेव चंद्र कोतवाली थाना इलाके में स्थित वासु कोचिंग सेंटर का संचालक था. शुक्रवार दोपहर को वासुदेव चंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

जानकारी के मुताबिक़, वासुदेव चंद्र कई सालों से रायपुर में कोचिंग सेंटर चला रहे थे. वह बेहद ही शांत स्वभाव के थे. और न ही किसी से किसी तरह का कोई विवाद था. शुक्रवार को सबकुछ सामान्य था. वह क्लास की तैयारी में लगे थे. लेकिन दोपहर में अचानक उसने फांसी लगाकर जान देदी. दोपहर करीब 12 बजे कोचिंग सेंटर के स्टाफ ने वासुदेव को फांसी पर लटका देखा. जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी.

सुसाइड नोट और वीडियो में बताई मौत की वजह

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीँ मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला. जिसमे मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी, पत्नी की मां – भाई और पत्नी के प्रेमी को ठहराया है. इतना ही नहीं उसने सुसाइड नोट के अलावा एक वीडियो भी बनाया. जिसमे मृतक ने बताया उसकी पत्नी का किसी और व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है.

पत्नी और ससुराल वालों पर आरोप

मृतक ने वीडियो में कहा, जब से मैंने शादी की. मेरी पत्नी मुझे परेशान करती है. मेरे माता पिता को भी परेशान करती है. पत्नी का शादी के बाद से ही अवैध संबंध था. जब इसको विरोध किया तो झगड़ने लगी थी. पत्नी और उसका प्रेमी इसके अलावा ससुराल वाले उसे लगातार परेशान कर रहे थे. पत्नी और उसका प्रेमी मिलकर उसे संपत्ति के विवाद के झूठे केस में फंसा रहे थे. बाद में पता चला इसने दूसरी शादी में कर ली. इन सब से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली.

इतना ही नहीं मृतक के टी-शर्ट पर लिखा था गेम ओवर और जिंदगी का कर लिया गेम ओवर, रिश्तों में मिला धोखा, तो जिंदगी का ही साथ छोड़ा. इस घटना से सभी लोग हैरान हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. परिजनो से पूछताछ की जा रही है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें